Trending:
होमदुनियाअमेरिका
ट्रंप के सलाहकार ने भारत पर निकाली खीझ, लेकिन मोदी-ट्रंप दोस्‍ती पर भरोसा

India US Relations : 'भारत रूस का फाइनेंसर बन गया’, ट्रंप के सलाहकार ने निकाली खीझ, लेकिन मोदी-ट्रंप दोस्‍ती पर भरोसा

Written by:
Agency:एजेंसियां
Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर रूस को यूक्रेन युद्ध में आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया है. ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया है. मोदी-ट्रंप रिश्ते फिर भी मजबूत हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने भारत पर यूक्रेन युद्ध में रूस को आर्थिक मदद देने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा, भारत अब भी बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीद रहा है, जो इस युद्ध को आगे बढ़ाने का जरिया बन रहा है. भारत एक तरह से रूस का फाइनेंसर बन गया है. लेकिन ये भी कहा क‍ि अमेर‍िका को मोदी-ट्रंप दोस्‍ती पर बहुत भरोसा है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन ने भारत पर रूस के साथ एनर्जी ट्रेड बंद करने का दबाव और बढ़ा द‍िया है.

स्टीफन मिलर डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं.

विज्ञापन

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ फॉर पॉलिसी एंड होमलैंड सिक्योरिटी स्टीफन मिलर ने रविवार को Fox News से बातचीत में कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है कि भारत रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध को फंड करता रहे. लोग यह सुनकर हैरान होंगे कि रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत अब लगभग चीन के बराबर है। यह एक चौंकाने वाला तथ्य है. यह बयान ट्रंप खेमे की ओर से भारत पर अब तक की सबसे कड़ी सार्वजनिक टिप्पणी मानी जा रही है.

विज्ञापन

भारत की एनर्जी पॉल‍िसी पर आपत्‍त‍ि
भारत लगातार यह कहता आया है कि रूस से तेल खरीद उसकी ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है. शनिवार को रॉयटर्स से बातचीत में भारतीय अधिकारियों ने साफ किया कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीदना जारी रखेगी क्योंकि यह राष्ट्रीय हित से जुड़ा मामला है. इसी बात से अमेर‍िका को आपत्‍त‍ि है. भारत इंडो-पैसिफिक में अमेरिका का प्रमुख रणनीतिक साझेदार है, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया. कारण बताया गया क‍ि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और हथ‍ियारों का सौादा कर रहा है. ट्रंप ने यहां तक कहा कि अगर कोई देश रूस से तेल खरीदता रहा तो वह उस पर 100% टैर‍िफ तक लगा सकते हैं. जब तक रूस शांति समझौते की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाता.

‘मोदी से रिश्ते फिर भी बेहतरीन’
स्टीफन मिलर ने अपने कड़े बयानों के बीच यह भी जोड़ा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ता बेहद मजबूत रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप को प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक शानदार संबंध विरासत में मिला है. वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान देते हैं. लेकिन जब देशहित की बात आती है, तो वे स्पष्ट रुख अपनाते हैं.

विज्ञापन

About the Author

Gyanendra Mishra
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group' for location Lucknow, Agra, Moradabad, New Delhi. He was part of many relaunching-special projects. Covers politics of the Hindi Heartland. Covered Lok Sabha elections of 2014, 2019 and 2024; Assembly polls of 2012, 2017 and 2022 in UP. Interest in foreign affairs and political affairs. Mr. Gyanendra belongs to Maharajganj, Uttar Pradesh. He has completed his education from Allahabad University.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल