Trending:
होमदुनियायूरोप
पुतिन और जेलेंस्की में नहीं होगी मुलाकात... ट्रंप ने कर दिया खुलासा, बताई वजह

Russia Ukraine War News: पुतिन और जेलेंस्की में नहीं होगी मुलाकात... ट्रंप ने कर दिया खुलासा, बताई वजह

Edited by:
Last Updated:

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से जंग चल रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ी बात कही है. ट्रंप ने कहा कि पुतिन जेलेंस्की से मिलना नहीं चाहते.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है. सोमवार को उन्होंने खुलासा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं है. कारण? ट्रंप के शब्दों में कहें तो पुतिन को जेलेंस्की पसंद नहीं हैं. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पिछले हफ्ते के बाद एक बार फिर पुतिन से फोन पर बात की. उनकी कोशिश थी कि रूस और यूक्रेन के बीच सीधी बातचीत शुरू हो, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली.

विज्ञापन

ट्रंप ने हल्के अंदाज में कहा, ‘पुतिन से मेरी हर बातचीत अच्छी होती है, लेकिन फिर कहीं न कहीं बम गिरता है, और मैं गुस्सा हो जाता हूं.’ उन्होंने युद्ध खत्म करने की उम्मीद जताई, पर बोले, ‘ये आसान नहीं है.’ जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुतिन और जेलेंस्की आमने-सामने मिलेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘पता नहीं, शायद मिलें, शायद न मिलें.’ पिछले हफ्ते ट्रंप ने जेलेंस्की और कुछ यूरोपीय नेताओं से वाशिंगटन में मुलाकात की थी और पुतिन को भी फोन किया था. उनका मकसद था दोनों नेताओं को बातचीत की मेज पर लाना और शायद खुद भी एक त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होना.

विज्ञापन

ट्रंप की चेतावनी

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर दोनों नेता नहीं मिले, तो ‘परिणाम’ भुगतने पड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘उन्हें मिलना चाहिए. मैं एक-दो हफ्ते इंतजार करूंगा, फिर देखता हूं.’

रूस-यूक्रेन लाइव अपडेट

  • डोनेट्स्क में पानी का संकट: डोनेट्स्क क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट गहराता जा रहा है. रूस समर्थित प्रशासन के मुखिया डेनिस पुशिलिन ने दावा किया है कि इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब रूस पूरे क्षेत्र और उस नहर पर नियंत्रण हासिल कर ले, जो 1950 के दशक में बनाई गई थी और स्लोवियांस्क (यूक्रेन के कब्जे में) से शुरू होकर डोनेट्स्क शहर (रूसी नियंत्रण वाले क्षेत्र) तक जाती है. पुशिलिन ने यूक्रेन पर ‘वॉटर ब्लॉकेड’ का आरोप लगाया, जबकि यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि नहर का बड़ा हिस्सा युद्ध से क्षतिग्रस्त है और कुछ हिस्से फ्रंटलाइन पर स्थित हैं. डोनेट्स्क के लोगों ने खुला पत्र लिखकर सीधे पुतिन से दखल देने की अपील की और इसे ‘मानवीय और पारिस्थितिक आपदा’ बताया.
  • जर्मनी देगा मदद: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी दूत कीथ केलॉग से मुलाकात कर रूस पर असली वार्ता के लिए दबाव बनाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि ‘हम नेताओं के साथ किसी भी फॉर्मेट में बात करने को तैयार हैं.’ जर्मनी ने भी कहा है कि युद्ध के बाद यूक्रेन को स्थायी शांति दिलाने के लिए वह विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित करने में मदद करेगा. जर्मनी इस साल और 2026 में कीव को 9 अरब पाउंड की सैन्य मदद देगा.
  • हर महीने एक अरब डॉलर जुटाना चाहते हैं जेलेंस्की: जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि कीव का लक्ष्य है कि वह अपने सहयोगियों से हर महीने कम से कम 1 अरब डॉलर जुटाए ताकि अमेरिका से हथियार खरीदे जा सकें. नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बात कही. नॉर्वे ने 2026 तक 85 अरब क्रोनर (करीब 8.4 अरब डॉलर) की मदद का वादा किया है.

About the Author

Yogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरनेशनल डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. विदेश,विज्ञान और जियोपॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों में उनकी दिलचस्पी है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

एकादशी-शुक्रवार का शुभ संयोग,तुला राशि पर बरसेगी श्री हरि-माता लक्ष्मी की कृपा

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'जो मांगी वह पूरा हुआ, इसलिए पैदल आ रहे', खाटूश्याम मेले में उमड़ा जनसैलाब

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल