हरियाणा के यमुनानगर के दडवा गांव में सौरभ गुर्जर ने सिर्फ 1 रुपये में सोनिया से शादी कर दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल कायम की. परिवार और समाज ने इस साहसिक कदम की सराहना की. सौरभ लंदन में नौकरी करता है. सौरभ दो भाइयों में छोटे हैं और उनके पिता नरेश गुर्जर ने भी इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया....
हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से राजस्थान के हासियावास तक पाइपलाइन के एलाइनमेंट पर सहमति दी, 1994 यमुना जल समझौते के तहत चूरू, सीकर, झुंझुनूं को पानी मिलेगा. पंजाब विवाद जारी है. यमुना जल समझौते के तहत हथिनीकुंड बेराज से मानसून अवधि में 1,917 क्यूसेक जल राजस्थान को आवंटित किया गया था....
हरियाणा के यमुनानगर में आरटीओ ने बिना नंबर और रिफ्लेक्टर वाली दो लंबी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा, दोनों पर 51 51 हजार जुर्माना लगाया. गुरप्रीत सिंह संधू ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. उपायुक्त और आरटीओ के दिशा निर्देश पर ऐसे वाहनों को कब्जे में लेकर उन पर कार्रवाई की जा रही है....
हरियाणा के यमुनानगर पुलिस ने हर्ष बुबका और शाहबीर समेत चार बदमाशों को मोहाली से गिरफ्तार किया, जो लॉरेंस गैंग और नोनी राणा सिंडिकेट के लिए अपराधों को अंजाम दे रहे थे. पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग करने वाला फरार आरोपी शहबीर भी पुलिस के हाथ चढ़ा है....
Yamunanagar ki local news : यमुनानगर के जगाधरी खेड़ा मंदिर के पास एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही मां पर फायरिंग की थी. पुलिस ने सभी को जेल भेजा दिया था. एक बदमाश जैसे ही जमानत पर घर आया, फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में जुट गया. पुलिस ने उसे पकड़ने पहुंची तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली सब इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी. फायरिंग के बाद रात के अंधेरे में बदमाश इस बात से अनजान था कि जिस रास्ते से वह भाग रहा है, आगे एक गहरा अंडरपास है. पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची....
हरियाणा के यमुनानगर में आदित्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी रक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार किया. रंजिश के चलते खजूरी गांव में चाकू से हमला हुआ, आदित्य की मौत, दो साथी घायल. सात फरवरी को यह वारदात पेश आई थी. अब आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. कॉलेज की रंजिश के चलते मर्डर किया गया....
गगनप्रीत यमुनानगर के रामखेड़ी गांव से इटली पिता जगजीत सिंह के इलाज के लिए गया था, एजेंट ने धोखा दिया, डिप्रेशन में मौत हुई, परिवार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मदद मांगी....
Yamunanagar Civil Hospital Blast : यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. एडमिन ब्लॉक में जो ब्लास्ट हुआ, उसके चलते छत से एक 50 से 60 फीट लंबा पिलर भी नीचे गिर गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एक गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ. वही इस ब्लास्ट के चलते एडमिन ब्लॉक की कई जगह से सीलिंग टूट गई और कई जगह से दीवारों को भी नुकसान हुआ यहां तक की इस्तेमाल के की आवाज से ट्रॉमा सेंटर के शीशे भी चकनाचूर हो गए....
Yamuna Nagar News: हरियाणा के यमुनानगर के निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में सर्जिकल पट्टी छूट गई, पांच डॉक्टरों पर केस दर्ज, जांच टीम गठित, परिवार ने लाइसेंस रद्द करने की मांग की. 10 महीने पुराने इस केस में अब केस दर्ज किया गया है. परिवार हालांकि, अभी संतुष्ट नहीं है....
Sudhir Narwal News : जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए सड़क हादसे में देश ने अपने 10 जवान खो दिए हैं. जान गंवाने वालों में 30 साल के सुधीर नरवाल भी हैं, जो यमुनानगर जिले के शेरपुर गांव का रहने वाला थे. 2 साल पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हुई थी. उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में सन्नाटा छा गया है. सुधीर अपने घर के इकलौते बेटे थे. पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. घर में मां, 4 साल का बच्चा और पत्नी हैं. सुधीर की मां बेसुध होकर अपने बेटे को बुला लाने को कह रही हैं. उन्हें 27 जनवरी को घर आना था. परिवार के लोग बेहद खुश थे....
Yamuna Nagar Bribe News: हरियाणा के यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग की क्लर्क दिव्या को रिंकू से NOC के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. रिंकू अस्पताल का निर्माण करवा रहा है और इसलिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांग रहा था....
Haryana News:हरियाणा के यमुनानगर के कलावड गांव में नजीर अहमद ख्वाजा और इम्तियाज अहमद के साथ धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाया गया, वीडियो वायरल है, माहौल तनावपूर्ण रहा, पुलिस को शिकायत नहीं दी गई. एक वीडियो भी सामने आया है. इससे पहले भी एक मामले में बदसलूकी की गई थी....
Yamuna Nagar Gold River: हरियाणा के यमुनानगर की बोली नदी से नरेश कुमार और संजीव कुमार जैसे कारीगर पारंपरिक औजारों से रेत में छिपे सोने के कण निकालते हैं, जिससे उनका परिवार चलता है....
Yamunanagar News : यमुनानगर में पंजाब से आई एक बारात से जब लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया तो दूल्हा बारात लेकर सीधा थाने पहुंच गया. पुलिस ने इन लोगों को समझाकर घर लौटने की सलाह दी, लेकिन दूल्हा पक्ष दुल्हन को साथ ले जाने के लिए अड़ा रहा. दूल्हा और दुल्हन पक्ष की बिरादरी अलग होने की बात सामने आई है. इसी के चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. पुलिस ने लड़की को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया है. लड़का पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को लड़की वालों ने शगुन लगाया और बाद में बारात की तिथि भी तय हो गई. वे तिथि के अनुसार ही यहां पर आए हैं....
Yamuna Nagar Murder News: हरियाणा के यमुनानगर में सरपंच की पत्नी की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है. गांव शामपुर में बेटे ने ही मां की हत्या कर शव हौदी में डाला था. क्योंकि मां गांव की लड़की से उसकी शादी के लिए राजी नहीं थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का खुलासा होने के बाद पुलिस आरोपी बेटे तक पहुंची थी....