अब ट्रेन में होगी 'खुशियों की डिलीवरी', रेलवे शुरू करने जा रहा ये खास सुविधा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
भारतीय रेलवे (Indian Rail) की नई पहल के बाद अब रेल में सफर के दौरान यात्रियों को पिज्जा से लेकर दक्षिण भारतीय खानों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

नई दिल्ली. भारतीय रेल (Indian Railway) में सफर के दौरान आपके खाने का एक्सपीरियंस बदलने वाला है. भारतीय रेलवे ने रेल यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए नई पहल की है, जिसका नाम 'खुशियों की डिलीवरी' रखा गया है. दरअसल, रेलवे में केटरिंग की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी IRCTC अपने ई-केटरिंग सिस्टम को रिब्रैंड करने की कोशिश कर रही है.
इन ब्रांडेड खानों की होगी डिलीवरी
इसके लिए IRCTC ने 700 फूड वेंडर के साथ डील की है, जो देशभर में करीब 350 रेलवे स्टेशनों पर आपको मनपसंद खानों की डिलीवरी करेंगे. IRCTC की इस खास डील के तहत रेल सफर के दौरान Subway, डोमिनॉज पिज्जा, बिरयानी ब्लूज की मशहूर बिरयानी, हल्दीराम की राजकचौरी, समेत कई तरह के खानों की डिलीवरी हो सकेगी. इसमें दक्षिण भारतीय व्यंजन भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान ने अपना खाली खजाना भरने के लिए बनाया नया प्लान, जानिए कहां से जुटाएगा अब फंड
अधिक से अधिक यात्रियों को कवर करने की कोशिश
इन 350 रेलवे स्टेशनों को कुछ इस प्रकार से चुना गया है ताकि इनसे गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें और रेलवे रूट कवर किया जा सके ताकि अधिक से अधिक मुसाफिर इसके दायरे में आ सकें. बता दें कि बीते 1 साल में IRCTC को केटरिंग बिजनेस से खासा फायदा मिला है. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी नए कलेवर में 'खुशियों की डिलीवरी' नाम से पेश कर इसे और बढ़ाने का प्रयास कर रहा है.

Advertisement
रेलवे को हो रहा फायदा
मौजूदा समय में IRCTC को हर माह करीब 21,000 फूड ऑर्डर ई-केटरिंग के माध्यम से मिलते हैं, जबकि एक से डेढ़ साल पहले यह आंकड़ा केवल 8,000 के करीब ही था. IRCTC को हर ऑर्डर पर करीब 12 फीसदी का कमीशन मिलता है.

ट्रेनों की केटरिंग सुविधा पहले से बेहतर हुईं
ई-केटरिंग के अलावा, रेलवे की मौजूदा केटरिंग में भी खासा सुधार देखने को मिला है. अब ट्रेनों की पैंट्री कार में नए कुकिंग टेक्नोलॉजी, इक्विपमेंट और स्टोर करने की जगह को पहले से बेहतर बनाया गया है. बेस किचन को सीसीटीवी से मॉनीटर किया जा रहा है. ट्रेन में मिलने वाले फूड के पैकेट पर एक क्यूआर कोड भी होता है, यात्री इस कोड को स्कैन कर सीधे बेस किचन को लाइव देख सकते हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें