Advertisement
होमताजा खबरकरियर
KV Results 2020: वाट्सऐप पर जारी हुआ केंद्रीय विद्याल के 1 से 8वीं का र‍िजल्‍ट

KV Results 2020: वाट्सऐप पर जारी हुआ केंद्रीय विद्यालयों के पहली से आठवीं तक का रिजल्ट

Last Updated:

KV Results 2020

KV Results 2020: वाट्सऐप पर जारी हुआ केंद्रीय विद्याल के 1 से 8वीं का र‍िजल्‍टZoom
विद्यार्थी अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं. (सांकेतिक चित्र)
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच केंद्रीय व‍िद्यालयय ने पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के ल‍िये र‍िजल्‍ट जारी कर द‍िया है. इस बार केंद्रीय विद्यालय ने कक्षा एक से आठ तक के पर‍िणाम ई-मेल और वाट्सएप के जरिए जारी क‍िया है. ज‍िन संभागों ने अब तक पर‍िणाम जारी नहीं क‍िया है, उन्‍हें 31 मार्च तक पर‍िणाम जारी करने का न‍िर्देश द‍िया गया है. हालांक‍ि अध‍िकांश केंद्रीय व‍िद्यालयों ने पर‍िणाम जारी कर द‍िया है.
आठवीं कक्षा तक के ज‍िन छात्रों को क‍िसी व‍िषय में या कुल र‍िजल्‍ट में ई-ग्रेड म‍िला है, उन्‍हें बगैर परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर द‍िया जाएगा. छात्रों को आंतर‍िक परीक्षाओं के आधार पर ही आगे प्रमोट क‍िया गया है.
बता दें क‍ि केंद्रीय व‍िद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की संख्‍या को देखते हुए यह प्रस्‍ताव द‍िया है क‍ि उसके स्‍कूल भवन का इस्‍तेमाल कोरोनावरस संक्रम‍ित मरीजों के ल‍िये आइसोलेशन वॉर्ड के रूप में क‍िया जाए. फ‍िलहाल सभी स्‍कूलों में छात्रों की छुट्ट‍ियां कर दी गई हैं.
यह भी पढ़ें: 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें