Advertisement
होमताजा खबरदेश
मदरसों और स्कूल-कॉलेज के लिए ये है मोदी सरकार का 3E-T प्लॉन

मदरसों के लिए ये है नरेन्द्र मोदी सरकार का मॉस्टर प्लॉन

Last Updated:

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन की एक बैठक में सरकार की इस मंशा को सामने रखा है.

मदरसों और स्कूल-कॉलेज के लिए ये है मोदी सरकार का 3E-T प्लॉनZoom
फाइल फोटो- पीएम नरेन्द्र मोदी.
देशभर के मदरसे और मदरसों में पढ़ने-पढ़ाने वाले छात्र-शिक्षक भी मुख्यधारा से जुड़ें. मदरसे में भी सिर्फ दीनी तालीम ही नहीं, बल्कि हिन्दी, अंग्रेजी, साइंस, मैथ्स और कॉमर्स भी पढ़ाई जाए. कुरान शरीफ पढने वाले बच्चे कंप्यूटर के की-बोर्ड पर भी उगंली चलाएं. मदरसों की पढ़ाई ऐसी हो कि हाफिज-इमाम बनने के साथ ही सरकारी महकमों और मल्टीनेशनल कंपनियों में भी ऊंचे ओहदों तक जाएं. ये मंशा है केन्द्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की.

अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन की एक बैठक में सरकार की इस मंशा को सामने रखा. बैठक में मदरसों, मदरसे के छात्र और शिक्षकों के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाए गए 3E-T प्लॉन के बारे में नकवी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि मदरसे में 3E प्लॉन मतलब एजुकेशन (शिक्षा), एम्प्लॉयमेंट (रोजगार के मौके) और इम्पावरमेंट (सामाजिक-आर्थिक-सशक्तिकरण) लागू हो, जिससे मदरसे की पढ़ाई मुस्लिम छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने वाली बनाए.

फोटो- बैठक में योजनाओं की घोषणा करते मुख्तार अब्बास नकवी.


वहीं दूसरी ओर उनका कहना था कि इसी तरह से मदरसे और अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों शैक्षिक संस्थानों को दूसरे संस्थानों की तरह से सुविधाएं देना भी सरकार के एजेंडे में है. इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार 3-T प्लॉन लेकर आ रही है. 3-T प्लॉन के तहत आने वाले 6 महीनों में सभी मदरसे और अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों संस्थानों में सबसे पहले टीचर, टिफिन, टॉयलेट की सुविधा दी जाएगी.

फाइल फोटो- मौलाना आज़ाद फाउंडेशन का ऑफिस.


संस्थानों में से टीचरों की कमी दूर की जाएगी. दूसरे स्कूलों की तरह से बच्चों को मिड-डे मील दिया जाएगा. वहीं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्कूलों में टॉयलेट भी बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-‘शरीयत में नहीं तुरंत तीन तलाक का जिक्र, कथित उलेमाओं ने बनाया शिगूफा’

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने मुस्लिमों से कहा, 'कट्टरता' को तलाक दे दो!

मोदी सरकार का मुस्लिम लड़कियों को एक और बड़ा तोहफा
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें