अजमेर की आठ में से सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित, केकड़ी सीट पर मंथन जारी
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की जारी पहली सूची में अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन केकड़ी सीट पर अभी भी मंथन जारी है.

विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की जारी पहली सूची में अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन केकड़ी सीट पर अभी भी मंथन जारी है. जिले की किशनगढ़ सीट पर युवा चेहरे के तौर पर उतारे गए प्रत्याशी ने सबको चौंका दिया.
बीजेपी ने पुष्कर से सुरेश रावत, मसूदा से सुशील कंवर पलाड़ा, ब्यावर से शंकरसिंह रावत, अजमेर उत्तर व दक्षिण से मंत्री अनिता भदेल व वासुदेव देवनानी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है. जिले में सबसे चौंकाने वाला नाम आया है किशनगढ़ से विकास चौधरी का. किशनगढ़ से मौजूदा विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट काटकर पार्टी ने युवा चेहरे पर भरोसा जताया है. विकास चौधरी छात्र संघ की राजनीति में सक्रिय रहे हैं.
यहां पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़ी ताजा खबरें
राजस्थान विस चुनावः BJP की पहली लिस्ट में छाया वंशवाद, बेटे, पोते और बहुओं को भी टिकट
लांबा को फिर मौका
वहीं पार्टी ने नसीराबाद से स्व. सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है. लांबा को पार्टी ने सांवरलाल जाट के निधन के बाद खाली हुई अजमेर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भी मैदान में उतारा था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे. अब पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा करते हुए नसीराबाद सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है.
यहां पढ़ें- राजस्थान विधानसभा चुनाव की ताजा अपडेट LIVE

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें