चूरू में लोक परिवहन की बस ने दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौके पर मौत
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
चूरू जिले में मंगलवार को लोक परिवहन की बस ने दो महिलाओं को कुचल दिया. दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. लोक परिवहन की जिस बस ने महिलाओं को कुचला है, वो उसी बस का बीकानेर जाने के लिए इंतजार कर रही थी.

चूरू जिले में मंगलवार को लोक परिवहन की बस ने दो महिलाओं को कुचल दिया. दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई. लोक परिवहन की जिस बस ने महिलाओं को कुचला है, वो उसी बस का बीकानेर जाने के लिए इंतजार कर रही थी. हादसे की शिकार हुई दोनों महिलाएं सास-बहू थीं. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया और बस को पूरी तरह से तोड़फोड़ दिया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित भीड़ को समझाने में जुटे हैं.
उदयपुर से प्रयागराज गई निजी बस खाई में गिरी, हादसे में 40 यात्री हुए घायल
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे सरदारशहर-तारानगर मार्ग पर भालेरी थाना इलाके में फोगां गांव के बस स्टैंड पर हुआ. वहां दो महिलाएं राजगढ़ से बीकानेर जाने वाली लोक परिवहन की बस का इंतजार कर रही थी. करीब 9 बजे लोक परिवहन की वह बस आई. लेकिन बस बेहद तेज रफ्तार में थी और उसने स्टैंड पर खड़ी दोनों महिलाओं को चपेट में लेते हुए उनको कुचल दिया. इससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया.
आज निकाली जाएगी शराब की दुकानों की लॉटरी, आवेदनों से आए 1003 करोड़ रुपए
सड़क पर जाम लगाकर बस को तोड़फोड़ डाला
हादसे के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए. इस बीच हादसे की सूचना पर और भी ग्रामीण मौके पर आ गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाकर बस को घेर लिया और उसे पूरी तरह से तोड़फोड़ दिया. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अभी तक जाम लगाकर बैठे हैं.
मांउट आबू राजभवन में चोरी, राज्यपाल ने डीजीपी को कहा- पुलिस गंभीरता से करे कार्रवाई
जैसलमेर में तीन और संदिग्ध दबोचे, आर्मी मूवमेंट की कर रहे थे रिकॉर्डिंग
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें