होमताजा खबरराजस्थानजैसलमेर
भारत-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, संदिग्ध से जैसलमेर में अब JIC करेगी पूछताछ

Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
जैसलमेर में रविवार को लाठी पुलिस थाना इलाके में पकड़े गए संदिग्ध अमजद अली के पास पांच मोबाइल, 14 सिम कार्ड और कम्पास मिलने से सुरक्षा एजेंसियों का उस पर शक और गहरा गया है.

पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित जिलों में हाई अलर्ट जारी है. जैसलमेर में रविवार को लाठी पुलिस थाना इलाके में पकड़े गए संदिग्ध अमजद अली के पास पांच मोबाइल, 14 सिम कार्ड और कम्पास मिलने से सुरक्षा एजेंसियों का उस पर शक और गहरा गया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने जैसलमेर आने का कारण मदरसे के लिए चंदा इकट्ठा करना बताया है. संदिग्ध से पूछताछ करने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां लाठी पहुंच गई हैं. जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर
जैसलमेर में फिर पकड़ा एक संदिग्ध, पांच मोबाइल, कई सिम और कम्पास बरामद
जैसलमेर में हाई अलर्ट जारी, एयरपोर्ट पर यात्रियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रोक
संदिग्ध अमजद अली से अभी तक लाठी पुलिस ने पूछताछ की है. सोमवार को उससे पूछताछ करने के लिए सीआईडी, आईबी और एमआई समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां लाठी थाने पहुंच गई हैं. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि अमजद पहले भी जैसलमेर आ चुका है. अभी उसने जैसलमेर आने का कारण मदरसे के लिए चंदा इकट्ठा करना बताया है. आज पुलिस उसे ज्वाइंट इंवेस्टिगेशन एजेंसियों को सौंप देगी. उसके बाद ये एजेंसियां अमजद से पूछताछ करेंगी. जिले में हाई अलर्ट के चलते संदिग्धों पर पैनी निगाह रखी जा रही है.
भारत-पाक बॉर्डर पर जैसलमेर में पकड़ा संदिग्ध व्यक्ति, हवाई सेवाएं हुईं बहाल
नाचना में पकड़े गए संदिग्ध युवक को जांच एजेंसियों को सौंपा, अजमेर भी पकड़ा संदिग्ध
यूपी के गालिबपुर के राजापुरा का रहने वाला है अमजद
उल्लेखनीय है कि अमजद अली पुत्र अमीर हुसैन उत्तर प्रदेश के गालिबपुर के राजापुरा का रहने वाला है. उसे रविवार को रोडवेज बस से पकड़ा गया है. अमजद बस में सफर करने के दौरान रास्ते में जगह-जगह बस को रुकवा रहा था. बस में मौजूद लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो वह उनके सही जवाब नहीं दे रहा था. इससे उस पर बस चालक और लोगों का शक गहरा गया. बाद में उसे लाठी पुलिस के हवाले कर दिया गया. उसके पास पांच मोबाइल, 14 सिम कार्ड और एक कम्पास मिला था.
जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाके से पकड़ी गई विदेशी महिला
जैसलमेर में बॉर्डर से 90 किलोमीटर तक के दायरे में मौजूद गांवों में अलर्ट
एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हाई अलर्ट को देखते हुए जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर यात्रियों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. एयरपोर्ट पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं. भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित बेहद अहम इस एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
भारत-पाक बॉर्डर पर जैसलमेर के डांडेवाला में गैस के कुंए से जारी है रिसाव
पाकिस्तानी कैदी शकरउल्ला का शव वाघा बॉर्डर पर पाक को सौंपा
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस में तेज हुई उम्मीदवार चयन की कवायद, CM निवास पर हुआ मंथन
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें