Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारवैशाली
'पकड़उआ विवाह' का शिकार हुआ सेना का जवान, सोनपुर मेला घूमने के दौरान करा दी गई शादी

'पकड़उआ विवाह' का शिकार हुआ सेना का जवान, सोनपुर मेला घूमने के दौरान करा दी गई शादी

Last Updated:

सेना के जवान का नाम कृष्णा है जो कि हैदराबाद में पदस्थापित है और अपने जीजा के कहने पर ही सोनपुर मेला घूमने के लिए एक बाइक से निकला था

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर से पकड़उआ विवाह का मामला सामने आया है. घटना सूबे के वैशाली की है जहां मेला घूमने गए आर्मी के जवान की जबरन शादी कर दी गई. जानकारी के मुताबिक वैशाली का रहने वाले युवक जो सेना का जवान है सोनपुर का मेला देखने गया था.

सांकेतिक चित्र


विज्ञापन

इस दौरान उसी के रिश्‍तेदारों ने उसे पकड़ा और हथियार के बल पर जबरन शादी करा दी. सेना के जवान ने जब इस शादी का विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया लेकिन बात नहीं मानी गई. शादी का ये मामला पुलिस के पास पहुंचा है. पुलिस के मुताबिक वैशाली के बिदुपुर थाने के कथौलिया गांव निवासी राम अशीष राय का पुत्र कृष्ण मोहन राय जो भारतीय सेना का जवान है मेला घूमने गया था.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मई तक सरकार में मंत्री बना रहूंगा, सिर्फ पीएम को है मुझे निकालने का अधिकार: कुशवाहा


कृष्णा हैदराबाद में पदस्थापित है और अपने जीजा के कहने पर ही सोनपुर मेला घूमने के लिए एक बाइक से निकला था इसी दौरान वो रिश्तेदारों का साजिश का शिकार हो गया. पीड़ित के मुताबिक मेला जाने के दौरान ही उसकी जीजा के एक रिश्‍तेदार से मुलाकात हुई और वो उसके कहने पर सैदपुर गणेश स्थित एक घर में गया.


ये भी पढ़ें- बिहार : 2017 में 'पकड़उआ' विवाह के लिए 3,400 दुल्हे हुए थे किडनैप


जिस घर में वो गया था वहां पहले से ही दर्जनों लोग मौजूद थे जिन्होंने जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी और देर रात बंदूक के बल पर उसकी शादी करा दी. मेला घूमने निकला जवान जब घर नहीं पहुंचा तो परिवालों को शंका हुई जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई. पीड़ित सैनिक के बड़े भाई रंजन राय ने बिदुपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध भाई के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई.


मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नवविवाहित जोड़े को बरामद कर लिया. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल