Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनी
Twitter News Live Updates: ब्लू सबस्क्रिप्शन के लिए अभी पैसा नहीं लेगा ट्विटर!

Twitter News Live Updates: ब्लू सबस्क्रिप्शन के लिए अभी पैसा नहीं लेगा ट्विटर, फिलहाल टलेगा फैसला

Last Updated:

Twitter Layoffs: डॉर्सी ने ट्विटर के "बर्डवॉच" फीचर के नए नाम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. एलन मस्क ने कहा, "ट्विटर को दुनिया के बारे में जानकारी का अब तक का सबसे सटीक स्रोत बनने की जरूरत है. यह हमारा मिशन है." इस पर जैक डॉर्सी ने पूछा, "सटीक किसके लिए?

विज्ञापन
Twitter News Live Updates: ब्लू सबस्क्रिप्शन के लिए अभी पैसा नहीं लेगा ट्विटर!
ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी और कंपनी के नए मालिक एलन मस्क में जुबानी जंग शुरू हो गई है. (Moneycontrol)

नई दिल्ली. ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी और कंपनी के नए मालिक एलन मस्क में जुबानी जंग शुरू हो गई है. छंटनी में नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों से माफी मांगने के बाद जैक डॉर्सी ने एलन मस्क पर हमला बोला है. डॉर्सी ने ट्विटर के “बर्डवॉच” फीचर के नए नाम को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

इस मुद्दे पर डॉर्सी और मस्क के बीच जुबानी जंग तेज हो गई. वहीं, कंपनी में ताबड़तोड़ छंटनी के बाद मैनेजमेंट ने नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया है. क्योंकि जल्दबाजी में उन्हें जॉब से हटा दिया गया था और अब कंपनी को एहसास हुआ कि उन्हें इन एम्पलाइज के काम और अनुभव की जरूरत है.

ट्विटर पर भिड़े जैक डॉर्सी और एलन मस्क
दरअसल एलन मस्क ने कहा, “ट्विटर को दुनिया के बारे में जानकारी का अब तक का सबसे सटीक स्रोत बनने की जरूरत है. यह हमारा मिशन है.” इस पर जैक डॉर्सी ने पूछा, “सटीक किसके लिए?

इस पर एलन मस्क ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “जैसा कि लोगों ने ट्विटर को सामुदायिक नोट्स (पूर्व में बर्डवॉच) की तरह देखा,” इस पर डॉर्सी ने कहा, “मुझे अब भी लगता है… बर्डवॉच एक बेहतर नाम है और ‘अधिक जानकारीपूर्ण’ एक बेहतर लक्ष्य है.”

नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया
वहीं, Twitter का अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क ने बड़े पैमाने पर छंटनी करते हुए कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. लेकिन इस दौरान कंपनी ने जल्दबाजी में कुछ लोगों को गलती से बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब उन्हें वापस ऑफिस आने को कहा गया है. दरअसल मैनेजमेंट को यह एहसास हुआ कि ट्विटर के कामकाज को संभालने के लिए उनका काम और अनुभव जरूरी हो सकता है.

ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इस बारे में बताया है.
हालांकि, ट्विटर के प्रवक्ता ने इस बारे में कमेंट करने पर कोई जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
November 7, 202218:38 IST

Twitter Layoffs: दिन-रात काम करने वाली प्रेग्नेंट सुजाता की दर्दभरी दास्तां!

प्रेग्नेंट सुजाता कृष्णस्वामी के लिए तब समस्या पैदा हो गईं, जब उन्हें ट्विटर से निकाल दिया गया. एच1 बी वीजा होल्डर सुजाता के पास महज 60 दिन बाकी हैं. यदि उन्हें 60 दिनों में कोई कंपनी नहीं मिलती है तो देश छोड़ने की नौबत आ जाएगी. विस्तार से पढ़ें…

November 7, 202216:39 IST

Twitter पर आप जल्द देख सकेंगे YouTube जैसे लंबे वीडियो

ट्विटर यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब यूट्यूब (YouTube) की तरह लंबे वीडिया देखे जा सकेंगे. अभी ट्विटर पर लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा नहीं है. अभी तक यहां 140 सेकेंड तक के वीडियो होते हैं. मस्क ने एक यूजर के ट्वीट के जवाब में यह बात कही है. एक यूजर ने ट्वीट किया था कि अगर ट्विटर भी फुल लेंथ वीडियो फीचर शुरू करती है और यूट्यूब की तरह मॉनेटाइजेशन स्कीम ऑफर करती है तो वह अपने वीडियो इस प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करेंगे. इसके जवाब में मस्क ने कहा है कि वह 42 मिनट लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा शुरू करेंगे.

November 7, 202216:25 IST

बड़ी खबर : ब्लू सबस्क्रिप्शन के लिए अभी पैसा नहीं लेगा ट्विटर!

ट्विटर अपने पेड ब्लू सबस्क्रिप्शन प्लान को कुछ समय के लिए टाल सकता है. CNN बिजनेस की एक खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि ट्विटर अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला ले रहा है. विस्तार से पढ़ें…

November 7, 202214:56 IST

आधार कार्ड वालों को ही मिलना चाहिए ब्लू टिक: कंगना रनोट

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ट्विटर मौजूदा समय का सबसे अच्छा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. यह बौद्धिक और वैचारिक रूप से प्रेरित है न कि रूप या जीवन शैली को लेकर. उन्होंने पोस्ट में यह भी लिखा कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड है उन्हें ब्लू टिक मिलना चाहिए.

November 7, 202216:33 IST

सुपर मॉडल गिगी हदीद ने छोड़ा Twitter, बोलीं- 'अब ये सुरक्षित नहीं रहा'

27 वर्षीय सुपरमॉडल गिगी हदीद (Gigi Hadid) ने अपने 76 मिलियन अनुयायियों को यह बताने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी की ओर रुख किया कि वह अब माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ट्विटर को नफरत और कट्टरता का सेसपूल भी कहा. विस्तार से पढ़ें…

November 7, 202213:33 IST

पूर्व सहयोगी ने एलन मस्क को बताया शातिर इंसान, उनके व्यवहार से तंग आकर छोड़ दी थी नौकरी

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में उनके पूर्व सहयोगी ने जिम कैंटरेल ने एक इंटरव्यू में बताया कि मस्क के व्यवहार के दो पक्ष थे- एक मजाकिया व आकर्षक और एक गुस्सैल इंसान और लोगों को इन दोनों से संभलने के लिए तैयार रहना चाहिए. विस्तार से पढ़ें… 

November 7, 202212:39 IST

ट्विटर में अधांधुंध छंटनी से UN चिंता में, ह्यूमन राइट कमिश्नर ने मस्क को लिखा खत, की ये अपील

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने शनिवार को ट्विटर इंक के नए मालिक एलन मस्क को लिखे एक खुले खत में उनसे ये सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि मानवाधिकार ट्विटर के प्रबंधन के लिए केंद्रीय मूल्य के तौर पर कायम रहेंगे. विस्तार से पढ़ें…

November 7, 202212:01 IST

बिना चेतावनी के भी बंद हो सकते है आपका ट्विटर अकाउंट, यदि...

ट्विटर बिना किसी चेतावनी दिए उन अकाउंट्स को परमानेंटली सस्पेंड कर देगा, जो किसी की नकल कर रहे हैं और उन्होंने साफ तौर पर पैरोडी का लेबल नहीं लगाया है: एलन मस्क

विज्ञापन
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल