हरियाणा के यमुनानगर में एनकाउंटर, पुलिस पर धांय-धांय 20 गोलियां चलाई, जवाबी एक्शन में दो शूटर्स घायल
Yamuna Nagar Encounter: यमुनानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ जिसमें बदमाश घायल हुए. वे गैंगस्टर वेंकट गर्ग के लिए काम कर रहे थे. पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस और पल्सर बाइक बरामद की.
परवेज खान
यमुनानगर. हरियाणा में एक बार फिर से पुलिस और बदमासों के बीच एनकाउंटर हुआ है.य मुनानगर के कस्बा साढोरा और कालाआम्ब के बीच जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई और इस दौरान बदमाशों ने 20 के राउंड के करीब गोलियां पुलिस पर चलाई.
हालांकि, पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं और दोनों को जगाधरी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया. पकड़े गए दोनों बदमाश गैंगस्टर वेंकट के लिए काम कर रहे थे और नारायणगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे
दरअसल, यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि साढोरा और कालाआम्ब के बीच जंगलों में दो बदमाशों छुपे है. सीआईए स्टाफ 2 ने जब जंगल के अंदर इन बदमाशों को दबोचने के लिए दस्तक दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में बदमाशों ने भगाने का प्रयास किया तो कुछ दूरी पर बदमाश बाइक से गिर गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों के पास से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं और कब्जे से एक नई पल्सर बाइक भी बरामद की है.
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे
SP यमुनानगर कमलदीप गोयल ने बताया कि दोनों बदमाश नारायणगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे और यह लोग नारायणगढ़ से ही गैंगस्टर वेंकट गर्ग के लिए काम करते हैं. दोनों बदमाश गैंगस्टर वेंकट गर्ग के शार्प शूटर हैं. शूटर विकास अली उर्फ ज्वाला पर एक दर्जन से ज्यादा मामले नारायणगढ़ और साढोरा के इलाके में दर्ज है तो वहीं दूसरी तरफ दीपक पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. दोनों की अपराधिक हिस्ट्री पुलिस के पास है. एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि गैंगस्टरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
