Trending:
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
कैबिनेट मीटिंग: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 200 पद भरने को मंजूरी, ये फैसले हुए

हिमाचल कैबिनेट मीटिंग: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 200 पद भरने को मंजूरी, ये फैसले भी हुए

Last Updated:

Himachal Pradesh Cabinet Meeting: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter Session) 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहा है. सोमवार को राज्य सचिवालय शिमला में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में तारीखों पर मुहर लग गई है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

शिमला. धर्मशाला में तपोवन में हिमाचल विधानसभा (Himachal Pradesh Vidhansabha) एक बार फिर तपने वाली है. हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter Session) 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक धर्मशाला (Dharamshala) के तपोवन में होने जा रहा है. सोमवार को राज्य सचिवालय शिमला (Shimla) में हुई कैबिनेट बैठक में तारीखों पर मुहर लग गई है.

शिमला. कैबिनेट मीटिंग के दौरान सीएम और मंत्री.


विज्ञापन

बैठक में कुल 4 सीटिंग होंगी, जो पिछले बार की तुलना में दो ज्यादा हैं. वैसे साल में 35 सिटिंग होना जरूरी होता है, लेकिन अब तक बजट सत्र और मॉनसून सत्र को मिलाकर केवल 23 बैठकें भी पूरी हुई हैं. ऐसे में बाकी बची सिटिंग्स के लिए विधानसभा में सरकार कांडोनेशन प्रस्ताव लाती है. बहरहाल, हाल ही हुई इन्वेस्टर मीट के बाद धर्मशाला का सियासी परा शीतकालीन सत्र में बढ़ने वाला है.


विज्ञापन

रिज पर मनेगा दो साल पूरे होने का जश्न

जयराम सरकार के दो वर्ष 27 दिसंबर को पूरे होने वाले हैं. कैबिनेट (Cabinet Meeting) ने तय है कि रिज मैदान में दो वर्ष का जश्न मनाया जाएगा. इसमें केंद्रीय नेताओं को भी निमंत्रण देने के लिए खुद सीएम जयराम ठाकुर दो दिन के भीतर दिल्ली जाएंगे, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को निमंत्रण दिया जाएगा. इसी दिन ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में हुए एमओयू में से 10 हजार करोड़ के एमओयू के तहत परियोजनाओं का शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) करेंगे. यह कार्यक्रम पीटर हॉफ में होगा.


ये फैसले भी हुए

कैबिनेट ने एडवोकेट जनरल के दफ्तर में सीधी भर्ती के जरिये कॉन्ट्रैक्ट बेस पर जूनियर असिस्टेंट और चपरासी के दो-2 पद भरने को मंजूरी दी है. सुंदरनगर एडिशनल जिला एवं सेशन कोर्ट में चार पदों को विभिन्न कैटेगिरी में भर जाएगा.


सुलह को सबतहसील का दर्जा

कैबिनेट मीटिंग में कांगड़ा के सुलह को सब-तहसील का दर्जा देने को भी हामी भरी है. यहां सात पदों को भरा जाएगा. कैबिनेट मंडी के सेरू के मीडिल स्कूल को हाई और गलू के सरकारी स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रमोट करने को मंजूरी दी है. इसके अलावा, सिरमौर के चौकी मृगवाल हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा देने को मंजूरी दी है.


बर्नोह में जोनल वेटर्नरी अस्पताल खोलने को मंजूरी

कैबिनेट ने ऊना के कुटलेहड़ विधानसभा क्षेत्र में बर्नोह में जोनल वेटर्नरी अस्पताल खोलने को मंजूरी दी है. इसमें 11 पदों को भरा जाएगा. इसके अलावा, कैबिनेट ने जाहू और भोरंज में वेटर्नरी डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाने को भी मंजूरी दी है. कैबिनेट ने गौसंवर्धन और सरंक्षण कानून 2018 को 1 दिसंबर 2019 से क्रियान्वित करने को मंजूरी दी है.


मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना को होगी अधिसूचित

कैबिनेट ने वन विभाग में पारदर्शिता से पेमेंट के लिए ट्रेजरी को शमिल किया गया है. अब तक वन विभाग में पेमेंट के लिए चैक व्यवस्था थी. सरकार ने मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना को अधिसूचित करने की भी मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जी रहे हिमाचली दस्तकारों को नए उपकरण खरीदने के लिए 75 प्रतिशत तक की ग्रांट देने की व्यवस्था है। इसमें अधिकतम 30 हजार की ग्रांट मिलेगी. कैबिनेट ने ऊना जिले के बंगाणा में नया फायर स्टेशन खोलने के साथ-साथ 23 पद और तीन नए वाहन खरीदने को भी स्वीकृति प्रदान की.


केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

कैबिनेट ने केंद्र सरकार को अखिल भारतीय होम्योपैथी संस्थान स्थापित करने के लिए निवेदन केंद्र को भेजने को भी मंजूरी प्रदान की. कैबिनेट ने मंडी जिला के नाचन तहसील के अंतर्गत छपारहण और देलेग में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान खोलने को मंजूरी देने के साथ-साथ 6 पद विभिन्न श्रेणियों के स्वीकृत किए हैं. कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश अन्य साहसिक गतिविधियों के प्रारूप नियमों को भी मंजूरी दी है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. इसके साथ-साथ जल क्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधि प्रारूप नियमों को भी मंजूरी दी है.


ये भी पढ़े: कैबिनेट मीटिंग: गैर-हिमाचलियों को नौकरी देने के नियमों को बदलने को मंजूरी


शिमला: Facebook पर दुर्गा मां पर अभद्र टिप्पणी पर FIR, हिंदू जागरण मंच भड़का


हिमाचल का पहला स्कूल, जहां बायोमीट्रिक मशीन से लग रही बच्चों की हाजिरी


मनाली में पैराग्लाडर दुर्घटनाग्रस्त, हनीमून मनाने आए सैलानी की मौत, पायलट घायल


कुल्लू में 2 किलो चरस बरामद, ब्रिटिश नागरिक और महिला सहित 5 गिरफ्तार


हमीरपुर ITI में पढ़ने आने वाले छात्रों से करवाई जाती है मजदूरी, देखिये VIDEO

About the Author

प्रदीप ठाकुर
News18 Reporter, Shimla
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल