Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
सुर्खियां: किशोरी से टॉयलेट में रेप, CM जयराम का अनिल शर्मा पर पलटवार

सुर्खियां: किशोरी से टॉयलेट में रेप, CM जयराम का अनिल शर्मा पर पलटवार

Last Updated:

सदर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पीडि़ता की मां ने बेटी में आए शारीरिक परिवर्तन को लेकर उससे पूछा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अमर उजाला ने लिखा है कि मंत्री अनिल शर्मा के भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने सुखराम परिवार पर तीखा हमला किया है. कांगड़ा के नगरोटा बगवां में भाजपा के महिला सम्मेलन के बाद पत्रकारों बातचीत के दौरान कहा कि अनिल क्या सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. उनके परिवार के बारे में तो बच्चा-बच्चा जानता है. वह अपने राजनीतिक भविष्य को समाप्त करने की ओर अग्रसर हैं. यदि वह ऐसा कर रहे हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं. उन्होंने कहा कि अनिल के बारे में वह इसलिए ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि मंत्रिमंडल में सहयोगी होने के नाते उनसे सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं. हम सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं.


विज्ञापन

किशोरी से टायलेट में रेप, आरोपी गिरफ्तार

दिव्य हिमाचल ने लिखा है कि सदर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पीडि़ता की मां ने बेटी में आए शारीरिक परिवर्तन को लेकर उससे पूछा. हालांकि आरोपी की धमकियों से भयभीत बेटी ने पहले तो मां को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा सुरक्षा का आश्वासन देने पर उसने आपबीती सुनाई. पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने शिकायत की है कि सात-आठ महीने पहले वह आधी रात को घर के पीछे शौचालय में शौच के लिए गई. उसी दौरान गांव का ही महेंद्र नामक व्यक्ति वहां आया. जैसे ही वह शौचालय से बाहर निकलने लगी. महेंद्र ने उसे पकड़ लिया और शौचालय के भीतर ही जबरन उसके साथ दुराचार किया. उसने धमकी भी दी कि यदि इस बारे किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. घटना के 10-15 दिन बाद महेंद्र ने उसे रात को शौचालय के पास आने को कहा. उसके इनकार करने पर उसने उसे डराया-धमकाया. डर की वजह से वह रात को फिर शौचालय के पास जाने पर मजबूर हो गई. महेंद्र ने दोबारा उसके साथ गलत काम किया. पीडि़ता के अनुसार धमकी की वजह से उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. मां को उसके शरीर में आए बदलाव से कुछ संदेह हुआ.

विज्ञापन


अनिल शर्मा का अपने ही सांसद पर हमला

दैनिक जागरण ने लिखा है कि भाजपा और बेटे के बीच धर्मसंकट में फंसे ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने अपने लिए राह निकालनी शुरू कर दी है. शुरुआत उन्होंने अपने ही सांसद की घेरेबंदी से कर दी है. बुधवार को शिमला में मंडी के सांसद रामस्वरूप से पांच साल का हिसाब मांगते हुए उपलब्धियां बताने को कहा है. दो टूक कहा कि मंत्री पद के लिए बेटे से दूर नहीं हो सकता. बेटे आश्रय के कांग्रेस में शामिल होने व टिकट हासिल करने के बाद से अनिल मंडी में भाजपा के प्रचार अभियान से दूर हैं. कई बार कह चुके हैं कि मंडी में न पार्टी के लिए प्रचार करूंगा और न ही बेटे के लिए. भाजपा को तेवर दिखाते हुए अनिल कहते हैं कि रामस्वरूप को बताना होगा कि पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने मंडी की जनता के लिए क्या किया. अगर उन्होंने काम किया होगा तभी भाजपा को वोट मिलेंगे. मंत्री पद की आड़ में भाजपा उन्हें बेटे से दूर नहीं कर सकती. मेरा सहारा लेकर आश्रय को हराने का षड्यंत्र पूरा नहीं हो सकता है.


कार से चरस बरामद

दैनिक भास्कर ने लिखा है कि शिमला पुलिस ने दो अलग मामलों में 278 ग्राम चरस बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में एक कार सवार और दो अन्य बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है. पहले मामले में पुलिस ने संकट मोचन के पास कार सवार से 250 ग्राम चरस बरामद की. पुलिस के विशेष जांच दल(एसआईयू) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर यहां एक मारुति कार नंबर एचपी 08ए-0239 की चेकिंग की. चैकिंग के दौरान कार सवार से 250 ग्राम चरस मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक की पहचान भूपिंद्र सिंह पुत्र धनीराम, गांव झीना, चौपाल के तौर पर हुई है. पुलिस को आशंका है कि युवक चरस चौपाल से लाया था और इसको किसी को सप्लाई किया जाना था. लेकिन इससे पहले की यह ठिकाने पर पहुंचती, पुलिस ने इसको पकड़ लिया.दो बाइक सवार भी चरस के साथ पकड़े एक अन्य मामले में कसुम्पटी पुलिस ने मैहली-जुन्गा बाइफरकेशन के पास दो बाइक सवारों से 28 ग्राम चरस बरामद की.


ये भी पढ़ें : सुर्खियां: किशोरी से टॉयलेट में रेप, CM जयराम का अनिल शर्मा पर पलटवार


अनिल शर्मा का खुलासा: सलमान खान ने कहा था कि मंत्री पद न जाए, BJP नेतृत्व से करूंगा बात


Exclusive: मंत्री अनिल शर्मा का धमाकेदार इंटरव्यू, BJP-CM जयराम पर ताबड़तोड़ हमले किए


PHOTOS: संदीप राणा के हुए कबड्डी स्टार अजय ठाकुर, सादगी के साथ की शादी


PHOTOS: हिमाचल के किन्नौर में कार हादसा, एक शख्स की मौत, पांच घायल

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल