Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरहिमाचल प्रदेशशिमला
10 में से पानी के 9 सैंपल फेल, साफ पानी पिलाने में देशभर में छठे नंबर पर शिमला

दस में से पानी के 9 सैंपल फेल, साफ पानी पिलाने में देशभर में छठे स्थान पर शिमला

Last Updated:

Shimla Water Quality: शिमला जल प्रबंधन निगम शहर को साफ और शुद्ध पानी देने के दावा तो कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जारी आकड़ों ने निगम की पोल भी खोल दी है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

शिमला. पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) की आबो-हवा भले ही साफ हो, लेकिन यहां लोगों को साफ और शुद्ध पानी पीने के लिए नहीं मिल रहा है. भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से देशभर के 21 शहरों से पानी के सैंपल (Sample) लिए और जांच करवाई. इसमें शिमला से मुम्बई का पानी (Water) अधिक स्वच्छ पाया गया है. भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से हर साल देश में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर जांच करवाई जाती है. इस बार के सर्वे में शिमला से लिए गए पानी की के 10 सैंपल (Sample) में से 9 सैंपल फेल हुए हैं, जिसके चलते शिमला का स्वच्छ पानी (Clean Water) मिलने के दावों की भी पोल खुल गई है.

शिमला को देशभर में साफ पानी पिलाने में छठा स्थान मिला है.


विज्ञापन

ये है रैकिंग

देश के 21 शहरों में सबसे स्वच्छ पानी देने में मुम्बई पहले स्थान पर है और शिमला देश भर में छठे नंबर पर है. शिमला में लिए गए पानी के 10 में से 9 नमूने फेल हुए हैं. शिमला में दो साल पहले गंदे पानी से फैले पीलिया के बाद शिमला शहर में पानी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पाया है, जोकि चिंता का विषय है.

विज्ञापन


शिमला का पानी पीने के लिहाज से ठीक: शिमला जल प्रबंधन

एमसी जल प्रबंधन शिमला को छठा स्थान मिलने से काफी संतुष्ट हैं. जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल का कहना है कि शिमला का पानी पीने के जिहाज से पीने के लिए ठीक है.


ये है पैमाना

भारतीय मानक ब्यूरो के स्वच्छ पानी को लेकर कुछ मानक होते हैं, जिसे IS10500 कहा जाता है. इसी मानक के आधार पर ही पानी की गुणवत्ता को जांचा जाता है. पानी की शुद्धता को मापने के लिए पैरामिटर्स की एक लम्बी लिस्ट होती है, जिसमें कैमिकल, फिजिकल, माईक्रोबियल, बॉयलॉजिकल, वायरस और बैक्टिरिया जैसी चीजें आती हैं. भारतीय मानक ब्यूरो के ने इस बार शिमला से 10 पीने के पानी के नमूने लिए थे, जिन्हें IS10500 के 19 पैरा मीटर पर चैक किया गया है और शिमला से लिया गया हर सैंपल एक पैरा मीटर से फेल हुआ है. हालांकि, पैरामीटर क्या हैं, पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा.


चंडीगढ़-दिल्ली से बेहतर

चंडीगढ़ और दिल्ली से राजधानी शिमला में पानी की गुणवत्ता काफी बेहतर है, लेकिन सैम्पल फेल होने से शहर में पानी की गुणवत्ता पर सवाल भी उठ रहे हैं. शिमला जल प्रबंधन निगम शहर को साफ और शुद्ध पानी देने के दावा तो कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जारी आकड़ों ने निगम की पोल भी खोल दी है.


ये भी पढ़ें: कैबिनेट मीटिंग: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 200 पद भरने को मंजूरी, ये फैसले हुए


कैबिनेट मीटिंग: गैर-हिमाचलियों को नौकरी देने के नियमों को बदलने को मंजूरी


कांगड़ा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम


मनाली में पैराग्लाडर दुर्घटनाग्रस्त, हनीमून मनाने आए सैलानी की मौत, पायलट घायल


शिमला: Facebook पर दुर्गा मां पर अभद्र टिप्पणी पर FIR, हिंदू जागरण मंच भड़का


हिमाचल का पहला स्कूल, जहां बायोमीट्रिक मशीन से लग रही बच्चों की हाजिरी

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें

फोटो

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

पहाड़ों के इन दो पत्तों में बसती है श्रद्धा और परम्परा! जानें इनकी खासियत

इफ्तार स्पेशल रेसिपी! रसगुल्ले नहीं, इस बार कुछ हटकर झटपट बनाएं ये ब्रेड स्वीट

पहाड़ों का अनोखा रिवाज! जानें क्यों यहां एक नहीं दो बार किया जाता है जनेऊ?

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल