Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
साध्वी से रेप केस में नारायण साईं को उम्र कैद की सजा

साध्वी रेप केस : नारायण साईं को उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

Last Updated:

साध्वी से बलात्कार के मामले में गुजरात की सूरत सेशंस कोर्ट ने मंगलवार को आसाराम के बेटे नारायण साईं को सजा सुना दी है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

गुजरात के सूरत स्थित आश्रम में दो बहनों से दुष्कर्म के मामले में सेशंस कोर्ट ने मंगलवार को आसाराम के बेटे नारायण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसी के साथ कोर्ट ने नारायण साईं पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अगर नारायण साईं जुर्माने की रकम नहीं भरता है तो उसे एक साल और जेल में बिताना होगा. नारायण साई के साथ उसके सहयोगी रहे गंगा, जमुना और हनुमान उर्फ़ कौशल को दस साल और पांच हजार रुपये जुर्माना जबकि रमेश मल्होत्रा को 6 महीने की सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने पीड़िता को 5 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की भी घोषणा की है.

नारायण साईं की फाइल फोटो


विज्ञापन

शुक्रवार को गुजरात की सेशंस कोर्ट ने साध्वी से बलात्कार के मामले में नारायण साईं को दोषी पाया था. नारायण साईं पर आरोप था कि उसने सूरत की रहने वाली एक महिला का रेप किया था. पीड़िता ने अक्‍टूबर, 2013 में नारायण साईं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद नारायण साईं को उसी साल दिसंबर में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पीपली इलाके से गिरफ्तार किया गया था.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने कैसे खड़ी की 5000 करोड़ की संपत्ति


पीड़िता पर केस वापस लेने के लिए बनाया था दबाव


पीड़िता नारायण साईं के आश्रम की साधिका थी, उसने नारायण साईं पर आश्रम में ही रेप करने का आरोप लगाया था. पीड़िता का ये भी आरोप था कि नारायण साईं की ओर से उसे और उसके पिता पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं. पीड़िता ने बताया कि ऐसी तमाम धमकियों के बाद भी उसने रेप की शिकायत को वापस लेने से साफ इनकार कर दिया और अपने पिता के साथ न्याय के लिए लड़ती रही.


डीपीसी को भी मिली थी धमकी


नारायाण साईं पर लगे बलात्‍कार के आरोपों की जांच कर रही सूरत की डीपीसी शोभा भूतड़ा को भी अक्‍टूबर, 2013 में जान से मारने की धमकी मिली थीं. नारायण साईं के एक समर्थक ने फोन करके डीसीपी शोभा को गोली मारने की धमकी दी थी. समर्थक ने फोन पर शोभा से कहा था कि अगर नारायण साईं के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई तो गोली मारकर उनकी हत्‍या कर दी जाएगी. इस घटना के बाद डीपीसी शोभा भूतड़ा ने भी उमरा पुलिस थाने में अज्ञात शख्‍स के खिलाफ शिकायज दर्ज कराई थी.


ये भी पढ़ें- बेटा ही नहीं आसाराम बापू भी रेप मामले में दोषी, कई सालों से है सलाखों के पीछे


पिता आसाराम भी रेप केस में काट रहा है सज़ा


बता दें नारायण साईं का पिता आसाराम खुद बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद जोधपुर जेल में सजा काट रहा है. जोधपुर की विशेष अदालत ने 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को दोषी करार दिया था. हालांकि आसाराम ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई जारी है.


एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पाससब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल