Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदेश
सुषमा स्वराज के पति को यूजर ने किया ट्वीट, 'आज घर आए तो उन्हें पीटना'

सुषमा स्वराज के पति को यूजर ने किया ट्वीट, 'आज घर आए तो उन्हें पीटना'

Last Updated:

सुषमा के पति स्वराज कौशल ने एक टि्वटर यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया. इस पोस्ट में कौशल से कहा गया है कि वह मंत्री को ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ नहीं करने के बारे में समझाएं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

पासपोर्ट विवाद को लेकर ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्रोल करने का सिलसिला थम नहीं रहा है. शनिवार को एक यूजर ने सुषमा के पति स्वराज कौशल को ट्वीट कर बीजेपी और विदेश मंत्री पर मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कौशल से कहा कि शाम को जब सुषमा घर आएं तो उनकी पिटाई कर उन्हें समझाएं.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज


विज्ञापन

स्वराज कौशल ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें लिखा था, 'आज रात जब वह घर आएं तो आप उन्‍हें पीटें और समझाएं कि मुस्लिम तुष्‍टीकरण न करें. उन्‍हें बताएं कि मुसलमान बीजेपी को कभी वोट नहीं देगा.'


विज्ञापन

विदेश मंत्री ने भी स्वराज के इस ट्वीट को लाइक किया है. वहीं मुकेश गुप्ता नाम के इस शख्स के एक और ट्वीट को लाइक किया है. इस ट्वीट में उसने लिखा, 'किसी न किसी को सुषमा को सीधा करना होगा. उन्हें यकीन दिलाना होगा कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं करेंगे. गवर्नर यह केवल आप कर सकते हैं. आगे बढ़ो, उन्हें फिक्स करो. करोड़ों भारतीयों की दुआ लगेगी.'


इससे कुछ ही दिन पहले सुषमा को पासपोर्ट जारी करने को लेकर विवाद के सिलसिले में ट्रोल किया गया था. यह पासपोर्ट मुस्लिम शख्‍स से विवाह करने वाली तन्वी सेठ को जारी किया था. इस दंपति ने लखनऊ के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में कार्यरत विकास मिश्रा पर उन्हें पासपोर्ट आवेदन को लेकर अपमानित करने का आरोप लगाया था. विवाद के बाद मिश्रा का ट्रांसफर कर दिया गया.



इस दंपति ने दावा किया कि मिश्रा ने महिला के पति से कहा कि वह हिन्दू धर्म अपना ले. अधिकारी पर यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला को एक मुस्लिम से विवाह करने को लेकर आड़े हाथ लिया. बाद में पुलिस एवं एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) की रिपोर्ट में पाया गया कि महिला ने जो पता दिया था, वह उस जगह पिछले एक साल से नहीं रह रही थी.


सोशल मीडिया के एक वर्ग ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुषमा एवं मंत्रालय पर हमला बोला और कहा कि वह तो महज अपनी ड्यूटी कर रहा था. इस बारे में जो भी ट्वीट किये गये, उनमें से कई को सुषमा ने फिर से ट्वीट किया.


यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रालय ट्रोल करने वालों के खिलाफ किसी कार्रवाई पर विचार कर रहा है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने इस प्रकार के दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और ट्रोल करने का अपने तरीके से जवाब दिया था. मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ और है.’

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल