Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
विधानसभा चुनाव: गुजरात की तर्ज पर अब राजस्थान में कांग्रेस खेलेगी यह दांव!

विधानसभा चुनाव: गुजरात की तर्ज पर अब राजस्थान में कांग्रेस खेलेगी यह दांव!

Last Updated:

राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम जन संपर्क कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. राहुल गांधी के अगले महीने दौरे से पहले इसकी शुरुआत कर दी जाएगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस पार्टी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुट गई हैं. बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन अभियान' की काट में कांग्रेस अब गुजरात चुनाव में अपना आजमाया दांव खेलेगी. गुजरात में सफल रहने वाले आमजन संपर्क कार्यक्रम को पार्टी राजस्थान में 'मास कॉन्टेक्ट प्रोग्राम' के रूप में शुरू करने जा रही है. कांग्रेस का यह प्रोग्राम अगस्त से शुरू होगा.

Photo- Getty Images


विज्ञापन

गुजरात में कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों के घर-घर जाकर पर्चियां बांटी थीं. इसका असर भी हुआ और पार्टी की सीटें बढ़ी. इस फार्मूले को मोडिफाइड करके राजस्थान में लागू किया जा रहा है. मास कॉन्टेक्ट प्रोग्राम यानी आमजन संपर्क कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस चुनावी साल में वोटर्स के नजदीक जाकर समर्थन मांगने की कवायद कर रही है. आमजन संपर्क कार्यक्रम में पार्टी के परंपरागत वोट बैंक तक कांग्रेस के नेता जाकर उनकी बात सुनेंगे और कांग्रेस को समर्थन की अपील करेंगे.


विज्ञापन

हम चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं. मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के बाद अब दूसरा चरण जल्द शुरू करने वाले हैं. यह एक मास कॉन्टेक्ट प्रोग्राम होगा. हम गली-मोहल्ले, गांव- ढाणियों, वार्डों, पंचायतों में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अग्रिम संगठन के लोग जाकर संवाद स्थापित करेंगे.
सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस


ये भी पढ़ें-  1 अगस्त से शुरू होगी वसुंधरा की 'सुराज गौरव' यात्रा


बीजेपी काफी पहले 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत समाज के प्रमुख लोगों को से संपर्क करने का अभियान शुरू कर चुकी है. कांग्रेस ने देरी से इसकी सुध ली है. कांग्रेस का फोकस बीजेपी से नाराज चल रहे वर्गों तक सीधे पहुंच कर उनकी बात सुनना है. बीजेपी से नाराज चल रहे वोटर्स से सीधी बात करके कांग्रेस नेता अपने पक्ष में करने की रणनीति बना रहे हैं. आमजन संपर्क कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के बड़े नेता भी मैदान में उतरेंगे और किसान, मजदूर, प्रोफेशनल्स, कर्मचारी, व्यापारी, गृहणी सहित आम आदमी से सीधा संवाद करेंगे.


ये भी पढ़ें- सत्ता में वापसी के लिए किसानों को लुभाने की तैयारी में जुटी बीजेपी


बड़े नेताओं को आमजन संपर्क कार्यक्रम में उतारने से पार्टी को लगता है कि इससे अच्छा मैसेज जाएगा. आम जन संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के आसपास होगी. अगस्त में राहुल गांधी का राजस्थान दौरा होना है, इस दौरे से ही कांग्रेस चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. इस बार कांग्रेस के चुनाव अभियान में रैलियों से पहले आम जन संपर्क कार्यक्रम पर जोर रहेगा.


ये भी पढ़ें- मोदी को उसी 'अंदाज' में जवाब देंगे राहुल! उदयपुर में होगी सभा! 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल