Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरराजस्थानजयपुर
सरकारी योजनाओं का लाभार्थियों से प्रचार करवाने पर मचा सियासी संग्राम

सरकारी योजनाओं का लाभार्थियों से प्रचार करवाने पर मचा सियासी संग्राम

Last Updated:

लाभार्थी इस बार चुनावी मुद्दा बनने जा रहे हैं. कांग्रेस लाभार्थियों के राजनीतिक इस्तेमाल को चुनावी मुद्दा बनाएगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चुनावी साल में सरकार के प्रचार का जरिया बनाने पर सियासी संग्राम मच गया है. लाभार्थी इस बार चुनावी मुद्दा बनने जा रहे हैं. कांग्रेस लाभार्थियों के राजनीतिक इस्तेमाल को चुनावी मुद्दा बनाएगी. चुनावी साल में लाभार्थियों के मुंह से सरकार की योजनाओं का प्रचार विपक्षी पार्टियों को अखर गया है. अब लाभार्थी पॉलिटिक्स पर भाजपा और कांग्रेस के बीच वाक् युद्ध शुरू हो गया है.

फोटो न्यूज18 राजस्थान


विज्ञापन

पीएम की सभा में 12 सरकारी योजनाओं के लाभा​र्थियों को बुलाने का फार्मूला हिट होने के बाद भाजपा ने चुनावी साल में इस फार्मूले का दूसरा इस्तेमाल करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. इसके तहत अब लाभार्थियों के अनुभवों के वीडियो बनाकर शेयर किए जा रहे हैं. कांग्रेस ने इस पर गहरी आपत्ति जताई है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकारी योजना का लाभ देना हर सरकार का दायित्व होता है, जबकि इसके बहाने राजनीति की जा रही है.


विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भाजपा का चुनावी एक्शन: 20-21 जुलाई को शाह का प्रदेश दौरा, 1 अगस्त से राजे यात्रा पर


भामाशाह योजना रही है खूब चर्चा में

यह पहला मौका नहीं है जब सरकारी योजनाओं और लाभार्थियों को लेकर राजनीति गरमाई है. अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने और योजनाओं का लाभ नहीं मिलना चुनावी मुद्दा बनता रहा है, लेकिन इस बार योजनाओं का लाभ देना और लाभार्थी के मुंह से उसका बखान करवाना चुनावी मुद्दा बन रहा है. इससे पहले भामाशाह कार्ड को लेकर खूब सियासत हो चुकी है. 2003 में सीएम वसुंधरा राजे की सरकार की भामाशाह योजना को कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया. 2013 में दोबारा सत्ता में आने पर राजे ने फिर इस योजना को शुरू किया. अब कांग्रेस के नेता फिर कह रहे हैं कि कांग्रेस सता में आने पर भामाशाह कार्ड रद्दी की टोकरी में जाएगा.


योजनाओं के नाम पर होती रही है राजनीति

इसी तरह योजनाओं के नाम बदलने पर भी पिछले चार साल में सियासी पारा खूब गर्म रहा. राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम अटल सेवा केंद्र करने पर कांग्रेस ने खूब आरोप लगाए थे. इससे पहले कांग्रेस राज में गुरु गोलवलकर योजना को बंद किया गया था. लेकिन इस बार मसला दूसरा है. इससे पहले भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में सरकार का प्रचार शुरू कर दिया है.


 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'संघ शाखा में गाय का दूध या भैंस का', दूध वाले बयान पर डोटासरा ने ली चुटकी!

लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई

'दाढ़ी वालों को देखते ही डर जाता हूं', किस बात पर जगदीप धनखड़ ने ऐसा कह दिया!

बाड़मेर: खेत से निकलने लगा क्रूड ऑयल, लीकेज सोर्स का पता नहीं

'सहारण साहब आप तो मेरे समधी हो, समझा करो', डोटासरा ने क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल