लोकसभा चुनाव-2019: कांग्रेस में कई सीटों पर फंसा पेच, 26 मार्च के बाद आएगी सूची
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में जुटी कांग्रेस में अभी तक राजस्थान की सभी सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है. कुछ सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है. अब 26 मार्च को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के बाद ही सूची घोषित होगी.
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में जुटी कांग्रेस में अभी तक राजस्थान की सभी सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है. कुछ सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है. इनके निपटारे के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति की एक बार फिर बैठक होगी. इसके चलते कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा अब 26 मार्च को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के बाद ही होगी.
लोकसभा चुनाव-2019: कांग्रेस पहली सूची में प्रदेश में इन चेहरों पर लगा सकती है दांव
दिल्ली में शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान पर फैसला नहीं हो पाया. हालांकि बैठक में सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हुआ, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. सूत्रों के मुताबिक करीब आधा दर्जन सीटों पर पेच फंसा हुआ है, जिसके कारण सहमति नहीं बन पाई. नागौर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, जयपुर और अजमेर सहित कई सीटें ऐसी हैं जिन पर अभी सहमति नहीं बन सकी है. नागौर और चूरू में नेताओं की आपसी खींचतान भी सामने आ चुकी है. इसलिए यहां उम्मीदवार तय करने में ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है.
लोकसभा चुनाव-2019: राजस्थान में कांग्रेस इन दिग्गजों पर लगा सकती है दांव, जानिए पूरी कहानी
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक बार फिर होगी
इस बीच 26 मार्च को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान दौर पर आ रहे हैं. अब राहुल गांधी के प्रदेश दौरे के बाद ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होगी. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक एक बार फिर होगी. लिहाजा 26 मार्च के बाद ही उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे.
लोकसभा चुनाव-2019: कांग्रेस और बीजेपी के लिए ये सीटें बनी हुई हैं जी का 'जंजाल'
लोकसभा चुनाव-2019: 23 मार्च से 6 अप्रेल तक कांग्रेस करेगी 100 चुनावी सभाएं
प्रत्याशी चयन में बदलाव की आहट, कांग्रेस नए जातीय समीकरण और बीजेपी देख रही फीडबैक
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट
