Trending:
होमताजा खबरदुनिया
थाईलैंड: गुफा में बच्चों तक पहुंचने के लिए बनाई जा रहीं हैं 100 से अधिक चिमनियां

थाईलैंड: गुफा में बच्चों तक पहुंचने के लिए बनाई जा रहीं हैं 100 से अधिक चिमनियां

Last Updated:

गुफा में फंसे किशोरों को ऊपर के रास्ते से बाहर निकालने के लिए नए तरीके तलाशे जा रहे हैं. अगर गुफा में पानी भरा रहता है तो वहां से गोतीखोरी करते हुए उन्हें बाहर निकालना जोखिम भरा हो सकता है

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

थाईलैंड में एक गुफा में लंबे समय से फंसे फुटबॉल टीम के किशोर खिलाड़ियों तक पहुंचने के लिए पहाड़ में 100 से अधिक चिमनियां बनाईं जा रहीं हैं. बचाव अभियान के प्रमुख ने शनिवार को यह जानकारी दी.

थाईलैंड में गुफा में जाता राहत और बचाव दल तस्वीर - AP


विज्ञापन

गुफा में फंसे किशोरों को ऊपर के रास्ते से बाहर निकालने के लिए नए तरीके तलाशे जा रहे हैं. अगर गुफा में पानी भरा रहता है तो वहां से गोतीखोरी करते हुए उन्हें बाहर निकालना जोखिम भरा हो सकता है.


विज्ञापन

नारोंगसाक ओसोट्टानाकोर्न ने कहा, ‘कुछ (चिमनियां) कम से कम 400 मीटर गहरी हैं. लेकिन अभी भी उन्हें उनका ठिकाना नहीं मिला है.'


उन्होंने कहा कि उनके पास वह तकनीक नहीं है जिससे किशोरों की स्थिति का सटीक पता लगाया जा सके.


उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि वे 600 मीटर की गहराई पर हैं लेकिन हमारे पास (सटीक) लक्ष्य नहीं है.


गुफा में ऑक्सीजन कम होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुफा में स्वच्छ वायु पहुंचाने के लिए बचावकर्मियों ने एक लाइन पहुंचाई है साथ ही गैरजरूरी कर्मचारियों को चेंबर थ्री से बुला लिया है. यह बचाव शिविर है.


बता दें कि थाईलैंड में पिछले कई दिनों से लापता 12 बच्‍चे और उनके फुटबॉल कोच पानी से भरी गुफा में सुरक्षित मिले हैं. ये सभी कई दिनों से उत्तरी थाईलैंड की थाम लौंग गुफा में फंसे हुए थे. विशेषज्ञ गोताखोर कीचड़ व पानी से भरी सुरंगों से होते हुए इन लोगों तक पहुंचे. पिछले कई दिनों से इन सभी से कोई संपर्क नहीं था. सभी बच्‍चों की उम्र 11-16 साल के बीच है. दरअसल यह फुटबॉल टीम और उनके 25 वर्षीय सहायक कोच 23 जून को अभ्यास के बाद गुफा में घूमने गए थे लेकिन भारी बारिश के बाद अंदर फंस गए.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

जीत के बाद भी खुश नहीं हैं सूर्या? बिना नाम लिए इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

कोलकाता में 'अग्निपरीक्षा'; क्या सूर्या की सेना विंडीज का 'किला' फतह कर पाएगी?

शिवम ने 11 गेंद में पूरा किया ओवर, बिगड़ गई लाइन-लेंथ, 46 रन भी लुटाए

जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' वर्ल्ड रिकॉर्ड! तिलक-पांड्या की आतिशबाजी

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल