थाईलैंड: गुफा में फंसे बच्चों को FIFA से मिला फाइनल मैच देखने का इनविटेशन
इंफेंटिनों की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में वो अपने परिवार से मिलेंगे. हम उन्हें फीफा उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल में बतौर अतिथि आमंत्रित करते है.'
फीफा अध्यक्ष गियानी इंफेंटिनो ने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को वर्ल्ड कप फाइनल के लिए आमंत्रित किया है. इंफेंटिनों ने कहा कि उम्मीद है कि बीते 2 हफ्तों से गुफा में फंसे बच्चे मॉस्को में फीफा फाइनल खेले जाने से पहले निकाल लिए जाएंगे.
इंफेंटिनों की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में वो अपने परिवार से मिलेंगे और उनका स्वास्थ्य यात्रा करने योग्य हो जाए, तो फीफा उन्हें वर्ल्ड कप फाइनल में बतौर अतिथि आमंत्रित करते है.'
इंफेंटिनों ने यह बात थाईलैंड के फुटबॉल एसोसिएशन को भेजे एक पत्र में कही है. पत्र में कहा गया है, 'मुझे उम्मीद है कि वह सभी फाइनल मैच में हमारे साथ होंगे और बेशक यह हमारे लिए जश्न का मौका होगा.' थाईलैंड के फुटबॉल प्लेयर्स 23 जून से थाईलैंड के थाम लुआंग गुफा में फंसे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड : फुटबॉल खिलाड़ियों को बचाने के दौरान गोताखोर की मौत, खत्म हो गई थी ऑक्सीजन
वहीं, थाईलैंड में गुफा के अंदर फंसे 12 फुटबॉल प्लेयर्स और उनके कोच को बचाने के दौरान ऑक्सीजन खत्म होने से एक पूर्व सैन्य गोताखोर की मौत हो गई. चियांग राय के डिप्टी गवर्नर ने मौत को दुखद बताते हुए कहा कि पूर्व सैन्य गोताखोर की मौत सुबह 2 बजे हुई. पूर्व सैन्य गोताखोर सामन कुनोंट, ऑक्सीजन सप्लाई कम होने पर थाम लुआंग गुफा से बाहर निकल रहे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक सील कमांडर ने कहा कि वापसी के समय वह होश खो बैठे थे.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड अधिकारी का बयान, एक साथ बाहर नहीं आ सकती पूरी फुटबॉल टीम
दूसरी ओर, शुक्रवार को थाई नेवी सील के कमांडर ने बताया कि एक गुफा में फंसी युवा फुटबॉल टीम और उनके कोच को बाहर निकालने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. पहली बार किसी अधिकारी ने यह स्वीकार किया है कि लड़के बाहर निकलने के लिए मानसून खत्म होने तक इंतजार नहीं कर सकते.
एपाकोर्न यूकोंगकाव ने पत्रकारों से कहा , "पहले हमने सोचा था कि बच्चे लंबे समय तक रह सकते हैं लेकिन अब चीजें बदल गई हैं , हमारे पास सीमित समय है."
ये भी पढ़ें:गुफा में फंसे बच्चों को इन 5 तरीकों से निकाला जा सकता है बाहर, मगर...
