Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमworld
'पहले दोनों लड़ें-भिड़ें, फिर देखेंगे…', पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात पर ट्रंप

'पहले दोनों लड़ें-भिड़ें, फिर देखेंगे मुझे जाना है या नहीं', पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात पर बोले ट्रंप

Edited by:
Agency:एजेंसियां
Last Updated:

Trump On Putin-Zelensky Meeting: डोनाल्ड ट्रंप अब रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात तभी संभव बताई जब दोनों तैयार हों. रूस ने भी ट्रंप की योजना पर ठंडा जवाब दिया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूस-यूक्रेन युद्ध से दूरी बनाते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात में तभी शामिल होंगे जब दोनों नेता खुद बातचीत के लिए तैयार हो जाएं. ट्रंप ने कहा, ‘देखते हैं क्या पुतिन और जेलेंस्की आपस में काम कर सकते हैं. दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल भी नहीं पटते, ये सबको पता है. फिर देखेंगे कि मुझे वहां होना जरूरी है या नहीं. सच कहूं तो मैं नहीं जाना चाहता. बेहतर है कि मैं उनके लिए मुलाकात तय कर दूं और देखूं कि वे इसे कैसे संभालते हैं.’ उन्होंने कहा कि इस बीच दोनों देश लगातार लड़ रहे हैं और लोग मारे जा रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक हर हफ्ते करीब सात हजार लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें ज्यादातर सैनिक हैं. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत बेवकूफी है.’

ट्रंप बोले सात जंगें रोकीं, अब पुतिन-जेलेंस्की की जंग रोकना सबसे मुश्किल Photo AP

विज्ञापन

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक सात युद्ध रोके हैं. ट्रंप ने कहा, ‘मैं इस युद्ध को भी रोकना चाहता हूं. शुरू में मुझे लगा कि यह मध्यम स्तर की मुश्किल होगी. लेकिन यह तो अब तक का सबसे जटिल साबित हुआ है.’

‘तेल और सिरके जैसा रिश्ता’

ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की की संभावित मुलाकात पर कहा कि दोनों नेताओं का रिश्ता ‘तेल और सिरके’ जैसा है. यानी एकदम असंगत. उन्होंने कहा, ‘उनकी ज्यादा नहीं पटती, वजह साफ है. लेकिन देखते हैं आगे क्या होता है.’

विज्ञापन

ट्रंप ने एक हफ्ता पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी. उसी दौरान उन्होंने कहा था कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात कराना चाहते हैं. लेकिन अब तक यह योजना जमीन पर उतरती नहीं दिख रही.

रूस का ठंडा रुख

इधर, रूस ने ट्रंप की बातों पर ठंडी प्रतिक्रिया दी है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने साफ किया कि पुतिन और जेलेंस्की की कोई मुलाकात तय नहीं है. उन्होंने कहा, ‘पुतिन जेलेंस्की से मिलने को तैयार हैं. लेकिन इसके लिए एजेंडा तय होना जरूरी है. और फिलहाल ऐसा कोई एजेंडा तैयार नहीं है.’

विज्ञापन

लावरोव ने आगे यह भी आरोप लगाया कि जेलेंस्की ने ट्रंप की सारी शांति प्रस्तावों को ठुकरा दिया. उनके मुताबिक अमेरिका की शर्तें ही वॉशिंगटन की नजर में जरूरी हैं. लेकिन कीव (यूक्रेन) उन्हें मानने को तैयार नहीं है.

About the Author

Deepak Verma
Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak's journey began with print media and soon transitioned towards digital. He carries more than 10 years of experience in the field with focus on New media. He has previously worked with Dainik Jagran, Indian Express group, TV9 Bharatvarsh, Navbharat Times and Zee News Hindi. His interests include Science, Geopolitics, Economics and Current affairs.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल