Trending:
होमदुनियाचीन
चीन: हवा में हुई टक्कर और... देखिए ₹24900000 की गाड़ी कैसे बनी आग का गोला

चीन का फ्लाइंग कार का सपना टूटा! हवा में हुई टक्कर और... देखिए ₹24900000 की गाड़ी कैसे बनी आग का गोला

Written by:
Agency:एजेंसियां
Last Updated:

China Flying Cars Crash Video: चीन में दो फ्लाइंग कारें हवा में आपस में टकराईं. एक कार लैंडिंग के वक्त आग की लपटों में घिर गई. हादसा चांगचुन एयर शो की रिहर्सल के दौरान हुआ. कंपनी ने जांच शुरू की.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

बीजिंग: चीन में पहली बार उड़ने वाली कारों के बीच हवा में टक्कर की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यह हादसा उस समय हुआ जब दो इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) फ्लाइंग कारें एयर शो की रिहर्सल के दौरान फॉर्मेशन फ्लाइंग कर रही थीं. टक्कर के बाद एक कार लैंडिंग के समय आग की लपटों में घिर गई और जमीन पर धधकने लगी. गनीमत रही कि इस हादसे में सभी पायलट सुरक्षित हैं, हालांकि एक व्यक्ति घायल हुआ है.

चीन के चांगचुन एयर शो से पहले दो फ्लाइंग कारें आपस में टकराईं. फोटो AP

विज्ञापन

यह हादसा चांगचुन एयर शो से पहले हुआ, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होनी थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक फ्लाइंग कार आग पकड़ लेती है और फायर ट्रक मौके पर पहुंचकर उसे बुझाता है. यह घटना चीन के तेजी से बढ़ते फ्लाइंग कार बाजार और उसकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है.

पढ़ें- समंदर में छिड़ेगा थर्ड वर्ल्ड वॉर! चीन जिसे समझता था बपौती, वहां पहुंच गया अमेरिका का ‘दोस्त’

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Xpeng AeroHT की दो फ्लाइंग कारें एक साथ उड़ान भर रही थीं और फॉर्मेशन फ्लाइट का अभ्यास कर रही थीं. लेकिन जगह की कमी के चलते दोनों कारें आपस में टकरा गईं. कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि हादसे में एक वाहन को फ्यूजलेज (ढांचे) को नुकसान हुआ और वह आग की चपेट में आ गया.

कंपनी ने अपने बयान में क्या कहा?
Xpeng AeroHT ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने आपातकालीन उपाय किए और सभी स्टाफ सुरक्षित हैं. कंपनी ने यह भी साफ किया कि हादसे के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है.

कितनी महंगी हैं ये फ्लाइंग कारें?
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इन फ्लाइंग कारों को करीब 3 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) की कीमत पर बाजार में उतारने की योजना बना रही है. जनवरी 2024 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) में इनका मॉडल पहली बार पेश किया गया था. तभी से कंपनी को 3,000 ऑर्डर मिल चुके हैं.

विज्ञापन

जानिए कंपनी के बारे में
साल 2013 में स्थापित Xpeng AeroHT ने 2018 में पहली बार मानवयुक्त उड़ान का परीक्षण किया था. अक्टूबर 2024 में इसने दावा किया कि उसने दुनिया का पहला फ्लाइंग कार मैन्युफैक्चरिंग बेस तैयार किया है. इसके तुरंत बाद नवंबर 2024 में पहली बार पब्लिक मैन्युअल फ्लाइट का प्रदर्शन भी किया गया. कंपनी अब तक 70 फ्लाइंग कैम्प लोकेशन बना चुकी है और लक्ष्य है कि आने वाले समय में 200 से ज्यादा लोकेशन तैयार किए जाएं.

क्या है फ्यूचर प्लान?
फिलहाल ये फ्लाइंग कारें केवल उपनगरों, टूरिस्ट स्पॉट्स और कैंपिंग साइट्स तक सीमित हैं. लेकिन कंपनी का इरादा इन्हें इंटर-सिटी ट्रांसपोर्ट तक बढ़ाने का है, जिससे ट्रैवलिंग के नए युग की शुरुआत होगी.

About the Author

Sumit Kumar
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master's degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, he has experience of working in print and digital media as a freelance journalist since 2016. He has also worked as a Consultant Communication. He has a keen interest in politics, international issues, current affairs, science and mental health issues.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मैक्सिको के खूंखार ड्रग लॉर्ड की 'गद्दार गर्लफ्रेंड' निकली ओनलीफैंस मॉडल?

Live : अफगानिस्तान ने Pak पर किया फुल स्केल अटैक, मारे गए मुनीर के 40 सैनिक

ट्रंप से इस शर्त पर दोस्ती करने को तैयार किम जोंग उन, चीन दौरे से पहले ऑफर

US के पुराने जख्मों पर क्यूबा ने घिसी लाल मिर्च, बोट अटैक के बाद जंग होगी?

चीन पैदा कर रहा परमाणु बमों के बच्चे, पहली झलक देख कांप गया US, रूस भी खबरदार

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल