Advertisement
होमताजा खबरबिहारपटना
गुस्से में लालू के लाल, बोले- दम है तो सामने आएं, तेजप्रताप और तेजस्वी उन्हें चीर देंगे

गुस्से में लालू के लाल, बोले- दम है तो सामने आएं, तेजप्रताप और तेजस्वी उन्हें चीर देंगे

Last Updated:

तेजस्वी यादव के बंगला खाली करने पर तेजप्रताप ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव का बंगला खाली करवा दिए, लेकिन कल तेजस्वी CM बनेंगे तो वो घर फिर से उनका होगा.

गुस्से में लालू के लाल, बोले- दम है तो सामने आएं, तेजप्रताप और तेजस्वी उन्हें चीर देंगेZoom
तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो)
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिता को अपना पॉलिटिकल गुरु बताते हुए कहा कि उन्हें एक साजिश के तहत जेल में डाला है.  उनकी रिहाई के लिए वे जल्दी ही लालू प्रसाद आंदोलन यानि 'LP मूवमेंट' शुरू करेंगे. उन्होंने पीएम मोदी,  सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को एक साथ अपने निशाने पर लिया और कहा कि ये लोग पीठ पीछे छुरा भोंकने वाले लोग हैं. दम है तो सामने आएं, तेजप्रताप और तेजस्वी उन्हें चीर देंगे.

छात्र आरजेडी के सदस्यों से मिलते हुए तेजप्रताप यादव  बेहद गुस्से में नजर आए.  उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी कहते है गंगा मैया ने बुलाया है, लेकिन गंगा मैया तो किसी को सिर्फ एक बार ही बुलाती है. वे डिग्रीधारी छात्रों पकौड़ा बेचने को कह रहे हैं और अपना चेहरा चमकाते हैं.

ये भी पढ़ें-  Loksabha Election 2019: बिहार के दूसरे 'चित्तौड़गढ़' महाराजगंज की प्रजा किसे देगी जीत की सौगात ?

लालू यादव के बड़े बेटे ने सीएम नीतीश कुमार को पलटूराम करार दिया और कहा कि  वे एसी रूम में बैठकर जनता से बात करते हैं.  हम तो खुले आसमान के नीचे बैठकर 'ऑन द स्पॉट' फैसला करते हैं.

तेजस्वी यादव के बंगला खाली करने पर तेजप्रताप ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि आज तेजस्वी यादव का बंगला खाली करवा दिए, लेकिन कल तेजस्वी CM बनेंगे तो वो घर फिर से उनका होगा. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी कहते थे सुशील मोदी सेक्रेटरी थे, लेकिन वे आज  11 स्टार का मॉल बनवा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  'नंबर दिखाओ-नौकरी पाओ' आधार पर Sunny Leone बनी इंजीनियरिंग टॉपर

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव आज अपने पार्टी दफ्तर में छात्रों से मिले और LP मूवमेंट (लालू प्रसाद मूवमेंट) जल्दी ही शुरू करने की बात कही. उन्होंने आरजेडी के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र जब तक गंभीर नही होंगे आंदोलन सफल नही होगा. लेकिन  युवाओं को जोश में होश नही खोना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा में आने वाली भीड़ बताती है कि लोग भी ये समझ रहे हैं कि लालू जी को झूठे मुकदमे में जेल भेजा गया है.  उन्होंने कहा कि हमने लालू यादव के जेल से भेजे हर संदेश को घर-घर पहुंचाया है.  तेजप्रताप ने कहा कि  BJP, RSS और बजरंग दल के लोग चाहते हैं कि गरीब का बेटा कुर्सी पर नहीं बैठे.

इनपुट- नीलकमल 

ये भी पढ़ें-  VIDEO: जेल के अंदर होती है चिकेन/मटन पार्टी, स्मार्ट फोन से बात और चैटिंग करते हैं कैदी
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें