होमताजा खबरउत्तर प्रदेशबरेली
बरेली में पकड़ा गया संदिग्ध नेपाली युवक, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का शक

Author:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
बरेली के एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आईबी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध नेपाली बरेली के एक होटल में रह रहा है. जो यदा कदा आर्मी एरिया में घूमते देखा गया है.

बरेली. यूपी के बरेली (Bareilly) में शनिवार देर शाम आईबी (IB) की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूस करने के शक में एक संदिग्ध नेपाली को हिरासत में लिया है. जहां आईबी, एटीएस, आर्मी इंटेलीजेंस और पुलिस के अफसर पूछताछ कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नेपाली युवक गूंगा बहरा है लेकिन दो मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है. फेसबुक से लेकर सभी सोशल साइट पर उसके एकाउंट हैं. वहीं सुरक्षा एजेंसियां नेपाल से लेकर लखनऊ और बरेली नेपाली के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं.
बरेली के एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि आईबी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध नेपाली बरेली के एक होटल में रह रहा है. जो यदा कदा आर्मी एरिया में घूमते देखा गया है. जिसके बाद आईबी टीम ने उस नेपाली युवक का दिन भर उसका पीछा किया. देर शाम जब वह अपने होटल पहुंचा तभी आईबी ने उसे हिरासत में ले लिया. आईबी ने पूछताछ के बाद उसे बरेली की कैंट थाना पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस टीम को इसके कब्जे से नक्शा, दो मोबाइल , नौ सिम कार्ड के साथ कुछ संदिग्ध कागजात बरामद किए है. जिसकी पुलिस टीम जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक कैंट थाने में पिछले तीन दिनों से एटीएस,एलआईयू, आर्मी इंटेलीजेंस के साथ एसएसपी शैलेश पांडेय ने पूछताछ की तो पता चला कि संदिग्ध युवक गंगा बहादुर नेपाल के गुल्मी जिले का रहने वाला है. वह पिछले आठ सालों से लखनऊ के हुसैनगंज में रहता था. सितंबर से वह बरेली के एक होटल में प्रतिदिन किराए के हिसाब से रहता है. गूंगा-बहरा होने के कारण पुलिस को उससे पूछताछ में काफी परेशानी हो रही है. उसके मोबाइल के जरिये पुलिस को उसके फेसबुक व अन्य सोशल एकाउंट के बारे में जानकारी हुई.
ये भी पढ़ें:
पराली की घटनाओं पर सख्त हुई योगी सरकार, 26 जिलों के डीएम को नोटिस जारी
UP: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को 20 साल की कैद

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें