बरेली: 150 रुपये का उधार नहीं चुका सका तो सड़क पर इतना पीटा की हो गई मौत
Author:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
इस मामले एसपी सिटी रविन्द्र सिंह ने आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का दावा किया है. एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में बारादरी थाने में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. उनका कहना है जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बरेली. बरेली जिले (Bareilly) के बारादरी थाना क्षेत्र में महज 150 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक की सरेआम पीट-पीटकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई. घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है.
दोस्तों से ही लिया था उधार
दरअसल बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर त्रिमूर्ति चौराहा निवासी पप्पू ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. कुछ समय पहले पप्पू ने अपने ही परिचित लखन और नीरज से 150 रुपये उधार लिए थे. आर्थिक तंगी की वजह से पप्पू समय पर रुपये नहीं लौटा सका, जिस वजह से लखन और नीरज ने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिलकर 26 अक्टूबर को संजयनगर में बीच बाजार में सरेआम पीटा. चारों ने मिलकर पप्पू को लात घूसों से तब तक पीटते रहे जब तक वो बेहोश होकर सड़क पर नहीं गिर गया.
पिटाई की वजह से पप्पू के शरीर में कई जगह गंभीर चोट आईं. जिसके बाद पुलिस ने पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. हालत गंभीर होने पर परिजन पप्पू को निजी अस्पताल ले गए जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
4 बच्चे पिता की देख रहे हैं राह
बता दें कि 45 साल के पप्पू के 4 छोटे छोटे बच्चे है. गरीबी की वजह से अब परिवार के भूखे मरने की नौबत आ गई है. पप्पू की मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. पप्पू की मां का कहना है कि उनके बेटे को चार लोगों ने दिनदहाड़े संजयनगर के बाजार में बेरहमी से पीटा जिस वजह से इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. वहीं पप्पू की पत्नी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आज एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
इस मामले एसपी सिटी रविन्द्र सिंह ने आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही का दावा किया है. एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में बारादरी थाने में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. उनका कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अगर इस मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी.
ये भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप: कमिश्नर मेश्राम ने कहा- मामला गंभीर, जांच के लिए नई SIT का गठन
उन्नाव गैंगरेप: आरोपी की बहन ने अपने भाई और पिता को बताया बेकसूर, की CBI जांच की मांग

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें