Agra Metro: ताज नगरी आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में जामा मस्जिद स्टेशन की जगह मनकामेश्वर स्टेशन का जिक्र किया. लंबे समय से जामा मस्जिद स्टेशन का नाम मनकामेश्वर मंदिर के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी. सीएम योगी के संबोधन के साथ ही इस बात को बल मिल गया है कि बहुत जल्द जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन किया जा सकता है....
Agra News: शहर भर में इस क्रूर प्रथा के रोकथाम और इस तरह की अवैध गतिविधियों को बढ़ने से रोकने के लिए, वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने सोमवार को आगरा और मथुरा में एंटी पोचिंग अभियान चलाया. 9 अलग-अलग मंदिर कैलाश, बालकेश्वर, मनकामेश्वर, राजेश्वर, रावली, भूतेश्वर, रंगेश्वर, गलतेश्वर और पृथ्वीनाथ से सपेरों से 51 सांप जब्त किए गए....
Agra Yamuna Flood: 45 साल के बाद एक बार फिर आगरा में यमुना का जल प्रलय देखने को मिल रहा है. 1978 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब ताजमहल के बगल स्थित महताब बाग़ में यमुना का पानी घुस गया है. ताज व्यू पॉइंट भी डूब चूका है, जिसके बाद प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है....
Yamuna River Flood: बता दें कि राजघाट के अंदर का पानी निकालने के लिए राजघाट की बाउंड्री वाल तोड़ी गई है. ऐसे में अब अब राजघाट परिसर के अंदर और बाहर का पानी तेज़ी से निकल रहा है....
agra surprising incident: बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. इसकी शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में की गई. पुलिस अब अधिक रकम लेकर घर गए लोगों की तलाश कर रही है. इस बीच चार लोगों ने निकाली गई रकम बैंक में वापस कर दी. बैंक ऑफ इंडिया के इस एटीएम में तकनीकी खराबी की वजह से जब एक शख्स के अधिक नोट निकले तो उसने किसी को नहीं बताया. ...
Agra, Uttar Pradesh News: आगरा के शास्त्रीपुरम में प्राची एनक्लेव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बगल के एटीएम में तकनीकी खराबी हो गई. खराबी की वजह से 1000 रुपये निकालने आए लोगों को 5000 रुपये मिले। जबकि 5000 निकालने आए लोग 25000 रुपये लेकर अपने घर गए. मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. इसकी शिकायत संबंधित पुलिस चौकी में की गई. पुलिस अब अधिक रकम लेकर घर गए लोगों की तलाश कर रही है. इस बीच चार लोगों ने निकाली गई रकम बैंक में वापस कर दी....
agra jama masjid stairs news: इस वाद के मुताबिक, औरंगजेब ने मथुरा से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां लूट कर आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबा दिया था. देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि सीढ़ियों की खुदाई की जाए और भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियां वापस सौंपी जाए. ...
UPMRC On Agra Metro: यूपी के आगरा शहर के लोगों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिल जाएगी. आगरा में सोमवार को पहली बार मेट्रो ट्रेन टेस्ट ट्रैक पर दौड़ी. यूपीएमआरसी (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation) इसके लिए तेजी से काम कर रहा है....
Agra News: पढ़ने में अत्यंत मेधावी रहा दीपक मखीजा 1 साल पहले ही अच्छे पैकेज पर बेंगलुरु में इंजीनियर की नौकरी पर लगा था. दीपक ने एक दिन पहले अपनी मां को फोन करके बताया था कि वह पुडुचेरी में घूमने के बाद वापस आगरा इसी हफ्ते लौटेगा, अपने पांच दोस्तों के साथ दीपक बाइक के जरिए बेंगलुरु से पुडुचेरी पहुंचा। पुडुचेरी पहुंचने के बाद भी दीपक ने घरवालों से बात की थी. इसके बाद शाम को दीपक के दोस्तों ने दुखद घटना की जानकारी परिवार को दी....
Agra Coronavirus Case: अर्जेंटीना के इस पर्यटक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे ट्रैस करना शुरू किया. पर्यटक ने कोरोना सैंपल लेते समय जो कॉन्टैक्ट नंबर लिखवाया था, वह अब नहीं लग रहा है. स्वास्थ्य विभाग पर्यटक के बारे में जानकारी जुटा रहा है. अभी तक यह नहीं पता चला है कि अर्जेंटीना का यह पर्यटक आगरा के ही किसी होटल में रुका हुआ है या फिर ताजमहल देखने के बाद आगरा से चला गया है....
Film Pathan Protest in Agra: शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान को लेकर आगरा में उग्र विरोध शुरू हो गया है. आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित श्री टॉकीज के सामने हिंदू महासभा ने शाहरुख खान और दीपिका का पुतला फूंकने का प्रयास किया. पुतले में आग लगते ही पुलिस ने आग बुझाकर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया....
Agra Metro: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आरोप है कि यूपी मेट्रो ने लगातार 78 दिनों तक पर्यावरण को क्षति पहुंचाया. बार-बार चेतावनी के बावजूद यूपी मेट्रो की तरफ से कोई उपाय नहीं किया. जिसके बाद जुर्माने की यह कार्रवाई की गई है. हर दिन के लिए 37,500 रुपये की पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाई गई है. बता दें कि इसके पूर्व में प्रदूषण को लेकर एनएचएआई पर भी 6 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था....
Agra News: वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “लोग अक्सर अपने आसपास सांप को देख घबरा जाते हैं. लेकिन आम धारणा के विपरीत सांप कभी किसी को नुकसान नहीं पहुचाते. सांप, उकसाने या डराए जाने पर, काट सकते हैं. हमें खुशी है कि लोग, हमारी हेल्पलाइन पर इस तरह की घटनाओं की सूचना देकर एक सहज कदम उठा रहे हैं....
Agra News: आगरा में जन्मे आलोक शर्मा को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है. सात सितंबर को आलोक शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान किया गया, उनका जन्मदिन भी सात सितंबर को है....
Brahmastra Movie Protest in Agra: राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविन्द पराशर ने फिल्म कलाकारों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि जो सनातन धर्म के खिलाफ है और पाकिस्तान के समर्थन में हैं उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग आगरा में नहीं करने दी जाएगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पराशर ने कहा कि किसी भी सूरत में इस फिल्म की स्क्रीनिंग शहर में नहीं होने दी जाएगी....