बलिया में सनी लियोनी से लेकर हाथी और हिरण भी बने वोटर!
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
बता दें कि मतदाता सूची के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. इस दौरान मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई. सूची में दर्ज कई मतदाताओं के नाम के आगे जानवरों और पशु-पक्षियों की फोटो लगा दी गई है.

उत्तर प्रदेश के बलिया में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां मतदाता सूची को अपडेट करने के दौरान डाटा ऑपरेटर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी से लेकर हाथी, कबूतर और हिरन की तस्वीरें लगा दी. मामला सामने आने के बाद एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने बताया कि डाटा ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
बता दें कि यहां मतदाता सूची के वेरिफिकेशन का काम चल रहा है, इस दौरान मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई. सूची में दर्ज कई मतदाताओं के नाम के आगे जानवरों और पशु-पक्षियों की फोटो लगा दी गई है. यही नहीं एक महिला मतदाता के नाम के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की आपत्तिजनक फोटो लगाई गई है. जानकारी होते ही जिला निर्वाचन कार्यालय में हड़कंप मच गया.
मीडिया में लीक हुए दो पेजों में 51 वर्षीय महिला के नाम पर फिल्म स्टार सनी लियोन की तस्वीर दिखाई दे रही है. जबकि 56 साल के बुजुर्ग शख्स के नाम की जगह हाथी की तस्वीर दिखाई दे रही है. बलिया के एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने कहा कि इसे हमारे डाटा ऑपरेटर विष्णु के द्वारा किया गया है. उसे हाल ही में शहरी इलाके से ग्रामीण इलाके में ट्रांसफर कर दिया गया है. हमने उस शख्स के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराया गया है और जिन लोगों का फोटो बदला गया है उसे सुधार किया जाएगा.
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अपडेट की जा रही है. डेटा प्रविष्टि ऑपरेटरों द्वारा डेटा को दर्ज किया जाता है और ऑनलाइन मिलान किया जाता है. हालांकि, अंतिम सूची की मंजूरी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी जाती है. फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.
यह भी पढ़ें:
लखनऊ की सड़क पर दिखा UP पुलिस का ‘थर्ड डिग्री’ टॉर्चर, वीडियो वायरल
शामली: दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, गोली लगने से 4 लोग घायल
काशी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाया राहुल और सिद्धू का विवादित पोस्टर

वोटर लिस्ट

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें