लखनऊ पहुंची कांग्रेस MLA अदिति सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
बता दें अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. 2017 में अदिति सिंह ने अपने पिता की सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और 90 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की.

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त होने के बाद रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शनिवार को पहली बार लखनऊ आई. यहां कांग्रेस मुख्यालय में अदिति का जोरदार स्वागत किया गया. उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया था. अदिति अबतक की सबसे युवा जनरल सेक्रेटरी हैं. इस मौके पर अदिति सिंह ने कहा कि वो महिलाओं के अधिकार के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगी और पार्टी में भी महिलाएं पूरे जोश के साथ काम कर रही हैं. अदिति ने कहा, "पहले तो मैं पार्टी नेतृत्व को इस अहम जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देती हूं.
बता दें अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. 2017 में अदिति सिंह ने अपने पिता की सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और 90 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की. अदिति सिंह को प्रियंका गांधी का करीबी भी माना जाता है.
हालांकि रायबरेली की सीट अखिलेश सिंह के प्रभाव वाली सीट है. वे यहां से कांग्रेस से अलग होकर पीस पार्टी से भी चुनाव जीत चुके हैं. रायबरेली से तेज और तर्रार युवा विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी की टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद 2019 लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें:
Raksha Bandhan 2018: काशी की मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को भेजी राखी
उन्नाव रेप कांड: गवाह के परिजनों ने किया पोस्टमार्टम कराने से इनकार
नौजवान शूटर्स के आगे फीके पड़े मेरठ के कुख्यात, बदनामी पर भारी पड़ रही तारीफ

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें